Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
राजस्थान टॉप न्यूज
जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 31 महिलाओं को टिकट, रमा चौपड़ा फिर मैदान में
जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने 57 में से 55 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने 31 महिलाओं को टिकट दिया है। पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा वार्ड 18 और जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर वार्ड 22 से चुनाव लड़ेंगे। वार्ड 33 और 56 पर फैसला बाकी है। पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान होगा।... खबर पढने के लिए क्लिक करें
जयपुर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सभी 57 वार्डों में प्रत्याशी किए घोषित, मोहन डागर और यशवीर शूरा को टिकट
राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।उप जिला प्रमुख मोहन डागर को वार्ड 12 से और यशवीर शूरा को वार्ड 28 से टिकट दिये गए हैं । नामांकन के अंतिम दिन दोनों प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान को मिले 16 नए IAS अफसर: सीएम की संयुक्त सचिव का भी प्रमोशन; फिलहाल मौजूदा पदों पर करेंगे काम
राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों को आईएएस का प्रमोशन मिला है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह प्रमोशन 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। राज्य सरकार ने 18 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे थे और इनमें से 16 को मंजूरी दी गई। आचार संहिता के कारण नए पद पर नियुक्ति तुरंत शुरू नहीं होगी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांव छोड़कर जा रहे ग्रामीण
भरतपुर में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागमल गुर्जर, सोनी गुर्जर, शेर सिंह गुर्जर और कुंवर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। बताया गया है कि इनमें तीन आरोपी भौंड़ा गांव और एक नावर गांव का निवासी है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की अंतिम उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सोमवार को जोधपुर में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपने करियर की आखिरी फाइटर सॉर्टी पूरी की। इसके साथ ही जोधपुर एयरबेस पर आयोजित बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 का समापन हो गया। एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
राजस्थान में झालावाड़के घाटोली थाने में तैनात कांस्टेबल मनोज मालव को तस्करी के सौदे की सूचना पर कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर
राजस्थान में अलवर की कठूमर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोंखर में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) हितेश शर्मा पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी, तीन बेटों और एक रिश्तेदार को फर्जी तरीके से विकास कार्यों में मजदूर दिखाकर 95,202 रुपए की मजदूरी का भुगतान कर दिया।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें