स्कूल कैंटीन की पैटीज खाने के बाद छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Ashish Bhardwaj | Aug 13, 2026, 17:05 IST
स्कूल छात्र की मौत
जयपुर के झोटवाड़ा स्थित स्कूल में 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर स्कूल में 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत।
  • लंच के बाद तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  • परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
  • गुस्साए परिजनों और लोगों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान में जयपुर के झोटवाड़ा में महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छात्र लंच टाइम के दौरान तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हो गया था। परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर कांटा चौराहा स्थित स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।



कौन था छात्र और कैसे बिगड़ी तबीयत

झोटवाड़ा थाना के एएसआई (ASI) नरेंद्र कुमार के अनुसार झोटवाड़ा की बृजमंडल कॉलोनी निवासी प्रिंस सोनी (17) की मौत हुई है। वह अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ रहता था।



प्रिंस के चाचा अनुराग सोनी का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। उनके अनुसार पेटीज खराब और ऑयली होने के कारण उसके गले में अटक गई।



परिजनों का आरोप, स्टाफ ने नहीं दिया प्राथमिक उपचार

परिजनों के अनुसार वहां मौजूद टीचरों ने इस स्थिति पर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि सिर्फ उसकी पीठ थपथपाकर उसे बेंच पर लिटा दिया गया। परिजनों का कहना है कि स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अस्पताल है, इसके बावजूद स्कूल स्टाफ सिर्फ फोन कर परिजनों को तबीयत खराब होने की जानकारी देता रहा।



चाचा अनुराग सोनी के अनुसार स्कूल स्टाफ बार-बार कॉल कर गाड़ी लेकर जल्दी आने को कहता रहा। उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया।



अस्पताल ले जाने पर हुई मौत की पुष्टि

परिजन जब स्कूल पहुंचे तो वे प्रिंस को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मणिपाल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।



सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

प्रिंस की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से गुस्साए परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंचे। लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की और स्कूल प्रशासन की लापरवाही को प्रिंस की मौत का जिम्मेदार बताया।



स्कूल कैंटीन


ये खबर भी पढे़:-

जयपुर समेत 4 बड़े शहरों में मेयर पद अनारक्षित, जानें निकाय चुनाव आरक्षण की पूरी लिस्ट



खेजड़ी काटने पर 1 लाख जुर्माना, UCC में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट के 5 बड़े फैसले



अजमेर में फिर महिला मेयर की बारी, नहीं होगा कोई जातिगत बंधन



पूर्व मंत्री महेश जोशी को झटका, हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • स्कूल स्टाफ
  • महाराणा प्रताप स्कूल