पूर्व मंत्री महेश जोशी को झटका, हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Jageshwar prasad | Published:
Share
पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

राजस्थान हाई कोर्ट ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल समेत 8 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर माना।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जल जीवन मिशन घोटाला की सुनवाई में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज।
  • JJM घोटाले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा- मामला गंभीर।
  • कोर्ट ने कहा- ऊंची दरों पर टेंडर जारी करने का आरोप संवेदनशील।
  • सरकारी पक्ष ने कहा- मंत्री रहते हुए जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई।
राजस्थान हाई कोर्ट ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी, रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल और आधा दर्जन अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली ने सभी याचिकाओं पर 5 अगस्त को बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था और गुरुवार को यह आदेश दिया। अब सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

क्या है राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला?

जल जीवन मिशन एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाना है। राजस्थान में इस योजना के कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगा है।

आरोप है कि कुछ अधिकारियों और तत्कालीन मंत्री ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऊंची दरों पर टेंडर जारी किए। इससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ।

जमानत याचिका खारिज क्यों?

अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। सरकारी वकील (अतिरिक्त महाधिवक्ता) ने कोर्ट में कहा कि आरोपी अपने पदों का दुरुपयोग करके घोटाले में शामिल थे।

पूर्व मंत्री होने के नाते महेश जोशी विभाग के प्रमुख थे और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

वकीलों ने क्या तर्क दिए?

आरोपियों की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि महेश जोशी टेंडर की समीक्षा समिति का सदस्य नहीं थे और सारा काम प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर दर्ज होने के डेढ़ साल बाद जोशी को गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य आरोपी (एसई महेंद्र प्रकाश सोनी) की ओर से कहा गया कि इसी मामले में एक ठेका फर्म के संचालकों को पहले राहत मिल चुकी है और एसीबी ने आरोप पत्र भी पेश कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने इन तर्कों को खारिज कर दिया।

अब क्या होगा?

हाई कोर्ट के फैसले के बाद सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। अब मामले की सुनवाई निचली अदालत में होगी, जहां आरोप पत्र के आधार पर मुकदमा चलेगा। एसीबी और अन्य जांच एजेंसियां मामले में सबूत जुटा रही हैं।

ये भी पढ़ें:-

जल जीवन मिशन घोटाला, महेश जोशी समेत 7 की जमानत पर फैसला सुरक्षित

पूर्व मंत्री महेश जोशी को झटका, गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज

महेश जोशी से ACB ने 8 घंटे तक की पूछताछ, JJM घोटाले में टेंडर की अनियमितताओं पर सवाल

JJM घोटाले में नया खुलासा, महेश जोशी के बेटे की फर्म बनी रिश्वत का माध्यम





Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • जल जीवन मिशन
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी
  • राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला
  • रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

By Kaushiki

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

By Amresh Kushwaha

बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़
राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, 25 जिलों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, 25 जिलों में वोटिंग
सौरभ चंद्राकर के खुलासे से हिला महादेव सट्टा नेटवर्क, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर CBI की रेड, करोड़ों के खेल का खुलने लगा राज

By VINAY VERMA

सौरभ चंद्राकर के खुलासे से हिला महादेव सट्टा नेटवर्क, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर CBI की रेड, करोड़ों के खेल का खुलने लगा राज