खेजड़ी काटने पर 1 लाख जुर्माना, UCC में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट के 5 बड़े फैसले
Jageshwar prasad | Published:
राजस्थान कैबिनेट ने UCC और ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को दी मंजूरी
राजस्थान कैबिनेट ने गुरुवार को समान नागरिक संहिता (UCC) और ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट को मंजूरी दे दी। दोनों विधेयक 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश किए जाएंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान कैबिनेट ने UCC और ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को दी मंजूरी।
- 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश होंगे बिल।
- अब बिना अनुमति खेजड़ी-रोहिड़ा काटने पर 1 लाख जुर्माना।
- सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए 2 साल की छूट।
- फैसलों में 35 शहीद सैनिक परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति भी।
इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए 2 साल की छूट और शहीद सैनिकों के 35 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया।
UCC में क्या है खास?
कानून के तहत विवाह रजिस्ट्रेशन 60 दिनों के भीतर अनिवार्य होगा। वहीं तलाक रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य होगा। लिव-इन रिलेशनशिप की बात करें तो शुरुआत और समाप्ति की जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन न कराने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
विधेयक के तहत बहुविवाह पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। पुनर्विवाह पर पूरी छूट रहेगी (जो पहले कई समुदायों में प्रतिबंधित था)। वहीं उत्तराधिकार की बात करें तो पुत्र और पुत्रियों को संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा। अब पोते को भी संपत्ति में पूरा अधिकार दिया गया है, जो पहले नहीं था।
क्या है ट्री प्रोटेक्शन एक्ट?
नियम इस प्रकार के अनुसार पेड़ काटने पर 1 लाख रुपए जुर्माना और 1 साल की सजा का प्रावधान है। यह कानून व्यक्तिगत भूमि पर भी लागू होगा (500 मीटर तक के क्षेत्र को छोड़कर)। विशेष परिस्थितियों में पेड़ काटने के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
अनुमति मिलने पर 10% अधिक पेड़ लगाने होंगे। यदि व्यक्ति पेड़ लगाने में असमर्थ है तो उसे निर्धारित राशि जमा करानी होगी, जिससे सरकार पेड़ लगवाएगी।
कर्मचारियों को 2 साल की छूट
इसकी घोषणा बजट में की गई थी, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिलने के कारण नोटिफिकेशन नहीं आ पा रहा था।
35 शहीद परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान कैबिनेट की बैठक आज, OBC रिपोर्ट, निकाय चुनाव और UCC पर होगी चर्चा
राजस्थान कैबिनेट बैठक चार महीने से नहीं, सरकार में सर्कुलर से हो रहे बड़े काम
जोधपुर नगर निगम मेयर पद रहेगा सामान्य वर्ग के लिए, घटकर हुए अब 100 वार्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari