क्या शादी कर चुके थे चेतन और सिया? सुराग की तलाश में राजस्थान पहुंची पुणे पुलिस

Ashish Bhardwaj | Jul 16, 2026, 14:58 IST
केतन अग्रवाल हत्याकांड
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की राजस्थान के मंदिर में शादी के दावों की जांच करने पहुंची पुणे पुलिस।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब राजस्थान तक पहुंच गई है।
  • पुलिस सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित मंदिर शादी के दावों की जांच कर रही है।
  • पुणे पुलिस की टीम राजस्थान के मंदिरों में पहुंचकर सीसीटीवी और सबूत जुटा रही है।
  • अब तक कथित शादी की पुष्टि करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
  • केतन की मां ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर न्याय और कड़ी सजा की मांग की है।

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। अब खबर आ रही है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने राजस्थान के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थीं। इन्ही दावों की जांच करने के लिए पुणे पुलिस की टीम राजस्थान के मंदिरों में पहुंची है। दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है। केतन की मां ने न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।



महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस बहुचर्चित मामले की जांच अब राजस्थान तक पहुंच गई है। पुलिस आरोपियों के रिश्तों की परतें खंगालने में जुटी है।



क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि दोनों ने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को खाई में धक्का दिया। इससे केतन की मौत हो गई थी। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में तय थी। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



मंदिर से जुड़ा राजस्थान एंगल

आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के रिश्तों के तार अब राजस्थान से जुड़ते दिख रहे हैं। इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि पिछले साल दोनों ने राजस्थान की यात्रा की थी। इस दौरान दोनों ने कथित तौर पर किसी मंदिर में गुपचुप शादी कर ली थी। इन्हीं दावों की सत्यता जांचने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस की एक विशेष टीम राजस्थान पहुंची है।



सीसीटीवी फुटेज की तलाश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने राजस्थान के संबंधित मंदिरों का दौरा किया है। अधिकारी के अनुसार, टीम ने सच्चाई जानने के लिए मंदिर परिसर के सीसीटीवी (CCTV – Closed Circuit Television) फुटेज मांगे हैं। हालांकि अभी तक कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिला है।



शादी के दावे, सबूत नहीं मिले

फिलहाल मंदिर से ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे कथित शादी की पुष्टि हो सके। इसके बावजूद पुलिस इस पूरे एंगल की गहराई से जांच कर रही है। जांच टीम अन्य संभावित सबूत जुटाने की कोशिश में भी जुटी है।



मां का पीएम मोदी को पत्र

दो दिन पहले मृतक केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है। राखी अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मामले में जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बेटे के लिए न्याय मांगने खुद प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ेगा।



कोर्ट में पेशी

सिया गोयल और चेतन चौधरी की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार 16 जुलाई को समाप्त हो रही है। इसके चलते दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच और सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।



FAQ

  1. केतन अग्रवाल हत्याकांड क्या है?
    पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी पर सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। आरोप है कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान केतन को खाई में धक्का दिया गया। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
  2. केतन अग्रवाल हत्याकांड का राजस्थान से क्या संबंध है?
    आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पिछले साल राजस्थान यात्रा के दौरान किसी मंदिर में कथित तौर पर गुपचुप शादी कर ली थी। पुणे पुलिस की टीम इन दावों की जांच के लिए राजस्थान पहुंची है। अभी तक शादी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
  3. केतन की मां ने पीएम मोदी को पत्र क्यों लिखा?
    केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने जल्द न्याय और दोषियों को सख्त सजा की मांग की। यह पत्र दो दिन पहले लिखा गया था।

ये खबर भी पढ़े:-

डॉक्टरों की डिग्री की साख तार-तार, 30 हजार में मिल रही एमडी-एमएस थीसिस



बिहारीजी मंदिर में दान किया हीरा गायब!, परिवार कर रहा है जांच की मांग



अब एक चिप दिलाएगी अनचाहे गर्भ से मुक्ति, महिलाओं को मुफ्त मिलेगी यह सुविधा



एसीबी ने 2.63 लाख नकदी के साथ पकड़ा था, अब कृषि विभाग ने किया सस्पेंड



Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • पुणे
  • केतन अग्रवाल
  • सिया गोयल
  • चेतन चौधरी