अब एक चिप दिलाएगी अनचाहे गर्भ से मुक्ति, महिलाओं को मुफ्त मिलेगी यह सुविधा
Mukesh Sharma | Jul 16, 2026, 12:53 IST
इम्प्लेनोन गर्भनिरोधक चिप
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं को इम्प्लेनोन गर्भनिरोधक चिप मुफ्त मिलेगी। बांह में लगने वाली यह चिप 3 साल तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रखती है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 7,500 महिलाओं पर इसका सफल परीक्षण हो चुका है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- महिलाओं को अनचाहे गर्भ से मुक्ति के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी इम्प्लेनोन चिप।
- 3 साल तक काम करेगी यह चिप, बांह में चंद मिनटों में इंजेक्ट होगी, 99.9% मामलों में सफल।
- राजस्थान के प्रमुख शहरों में अब तक 7,500 महिलाओं को लगाई जा चुकी है यह चिप।
- 4 सेमी लंबी यह लचीली चिप पूरी तरह दर्द रहित है और हटाने पर दोबारा गर्भधारण संभव।
- थायराइड, डायबिटीज और बीपी पीड़ित महिलाओं के लिए सुरक्षित, डॉक्टरों को दी जा रही ट्रेनिंग।
महिलाओं को अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रखने के लिए अब उनके हाथ में एक छोटी सी अत्याधुनिक चिप लगाई जाएगी। इसके बाद वे अगले तीन सालों तक बेफिक्र रह सकेंगी।
इम्प्लेनोन (Implanon) नाम की इस विशेष चिप को लगवाने के बाद महिलाएं तीन साल तक प्रेगनेंट नहीं होंगी। खुले बाजार में इस चिप की कीमत करीब 3,000 रुपए है। लेकिन जल्द ही राजस्थान के सभी सरकारी अस्पतालों में महिलाओं को यह सुविधा मुफ्त दी जाएगी।
एक साल से चल रहा पायलट प्रोजेक्ट
अकेले राजधानी जयपुर में ही 2,500 से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। इन प्रमुख अस्पतालों के डॉक्टरों को बांह में इस चिप को सुरक्षित रूप से इंजेक्ट करने की विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जल्द ही पूरे प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
क्या है यह इम्प्लेनोन चिप और कैसे करती है काम?
इस चिप में इतोनोगेस्ट्रेल दवा मौजूद होती है। यह दवा धीरे-धीरे महिला के शरीर में रिलीज होकर प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्राव करती है।
शुक्राणुओं का प्रवेश रोकना
इसके प्रभाव से महिला के अंडाशय में नए अंडे नहीं बनते। इस कारण फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया रुक जाती है और प्रेगनेंसी नहीं होती।
इस तकनीक के फायदे
बच्चों के जन्म में सुरक्षित अंतर
दर्द रहित प्रक्रिया
हटाते ही दोबारा प्रेगनेंसी संभव
बीमारियों में भी सुरक्षित
किन महिलाओं को नहीं लगवानी चाहिए यह चिप
कुछ महिलाओं को शुरुआत में पीरियड बंद होने या अनियमित होने की सामान्य समस्या आ सकती है। लेकिन इस समस्या को सामान्य दवाओं से ठीक किया जा सकता है।
इन अस्पतालों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट
राजस्थान में वर्तमान में इन प्रमुख चिकित्सा केंद्रों पर यह पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है:
जयपुर: एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े जनाना अस्पताल, महिला अस्पताल, गणगौरी अस्पताल और कांवटिया अस्पताल।
उदयपुर: आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा महिला अस्पताल।
जोधपुर: जोधपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़े दो प्रमुख अस्पताल और जोधपुर एम्स (AIIMS)।
कोटा मेडिकल कॉलेज
अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज
तीन साल पहले शुरू हुआ प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट सिर्फ लगाने का नहीं, बल्कि कैसे लगाया और निकाला जाता है यह सिखाने का है। इसके लिए डॉक्टरों को दो दिन की ट्रेनिंग दी जाती है।
जब डॉक्टर इसे लगाना व निकालना सीख जाएंगे तभी इसे आम महिलाओं में लगाना शुरु करेंगे। अब तक करीब 7500 महिलाओं के लगा चुके हैं। भविष्य में सरकार इसे मुफ्त में लगाएगी।
ये खबर भी पढ़े:-
किशनगढ़ का फेमस डंपिंग यार्ड सेहत के लिए हानिकारक, शोध से हुआ खुलासा
श्रीसांवलिया सेठ के भंडार से निकले 16.60 करोड़, आज होगी तीसरे राउंड की गिनती
स्कूल में मर्यादा की हद पार, पैसे गुम हुए तो छात्राओं के उतरवाए कपड़े
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava