स्वाइन फ्लू पॉजिटिव किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री खींवसर, गेट पर रोका
समझें क्या है पूरा मामला
- कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव।
- स्वास्थ्य मंत्री खींवसर को आईसीयू गेट पर ही रोका गया।
- मुख्यमंत्री ने भी लिया कृषि मंत्री की सेहत का अपडेट।
- राजस्थान में स्वाइन फ्लू के मामले पिछले साल के मुकाबले आठ गुना बढ़े।
- फैमिली डॉक्टर भी नहीं दिला पाए आईसीयू में एंट्री।
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। वे 25 अगस्त की रात से ही सवाई मान सिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। बुधवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल के चलते उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अस्पताल प्रशासन से मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कृषि मंत्री मीणा के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है। बुधवार दोपहर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी डॉ. मीणा का हालचाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही वे आईसीयू वार्ड के भीतर जाने लगे, तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें रोक दिया।
डॉक्टरों ने संक्रमण के जोखिम और स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल का हवाला दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को सलाह दी कि वे आईसीयू के बाहर से ही जानकारी लें। इसके बाद खींवसर ने बाहर से ही डॉक्टरों से बातचीत करके मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
फैमिली डॉक्टर भी स्वास्थ्य मंत्री को नहीं दिला पाए एंट्री
जानकारी के अनुसार एसएमएस अस्पताल के पूर्व सीनियर प्रोफेसर सीएल नवल, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के फैमिली डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य मंत्री खींवसर के पहुंचने से पहले नवल वहां मौजूद थे। जैसे ही मंत्री आईसीयू गेट पर पहुंचे, नवल ने खुद उन्हें अंदर जाकर मिलने के लिए कहा, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए मुलाकात न करने की सलाह दी।
राजस्थान में 8 गुना बढ़े स्वाइन फ्लू के मरीज
राजस्थान में अगस्त के पहले 15 दिनों में एच1एन1 स्वाइन फ्लू के 129 मामले सामने आए हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या केवल 16 थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब सर्विलांस और निगरानी बढ़ा दी है। ऐसे में यह मामला सिर्फ एक मंत्री के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।
FAQ
- कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को क्या हुआ है?
वे स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 पॉजिटिव पाए गए हैं। 25 अगस्त की रात से वे एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। - स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को आईसीयू में जाने से क्यों रोका गया?
डॉक्टरों ने संक्रमण के जोखिम और स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल का हवाला देकर उन्हें रोका। उन्हें आईसीयू के बाहर से ही जानकारी लेने की सलाह दी गई। - राजस्थान में स्वाइन फ्लू की मौजूदा स्थिति क्या है?
अगस्त के पहले 15 दिनों में 129 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या सिर्फ 16 थी। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सर्विलांस बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी करीब आठ गुना है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव , एसएमएस के आईसीयू में भर्ती
सीएम भजनलाल शर्मा आज मनाएंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम, आमजन से करेंगे मुलाकात
खींवसर बोले - क्रिटिकल केस आते हैं सरकारी हॉस्पिटल में, सर्वाइवल रेट कम होती है
'गुर्जर-मीणा'...राम-लक्ष्मण जैसे, किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों कहा ऐसा?