'गुर्जर-मीणा'...राम-लक्ष्मण जैसे, किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों कहा ऐसा?
Saurabh Mishra | Updated:
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पायलट परिवार को लेकर बड़ी बात कही।
दौसा में विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गुर्जर-मीणा भाईचारे और सचिन पायलट को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- दौसा के नांगल प्यारीवास में विश्व आदिवासी दिवस समारोह हुआ।
- कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंच से बड़ा बयान दिया।
- उन्होंने गुर्जर और मीणा समाज को भाई बताया।
- सचिन पायलट और राजेश पायलट का भी जिक्र किया।
- 2027 में पंच-अथाई में मूर्ति स्थापना
किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा और गुर्जर समाज के रिश्तों पर बात की। उन्होंने दोनों समुदायों को एक-दूसरे का पूरक बताया। कहा कि दोनों मूल रूप से किसान जातियां हैं। इसलिए आपस में टकराव नहीं होना चाहिए।
किरोड़ी लाल मीणा ने किया पायलट परिवार का जिक्र
उन्होंने गुर्जर समाज को लेकर कहा कि अगर वे अपने समाज से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, तो यह याद रखें। मीणा समाज की मदद के बिना यह मुमकिन नहीं होगा।
किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि सीएम या पीएम कौन बनता है, यह किस्मत और जनता के आशीर्वाद पर निर्भर करता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सामाजिक ताना-बाना नहीं बिगाड़ना चाहिए।
'मीणा-गुर्जर' राम-लक्ष्मण की जोड़ी
उन्होंने दोनों समाजों की तुलना पौराणिक पात्रों से भी की। कहा कि गुर्जर और मीणा समाज राम और लक्ष्मण की जोड़ी जैसे हैं। किरोड़ी ने कहा कि आपस में लड़ने से दोनों समाजों का ही नुकसान होगा।
विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास (दौसा) में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर हमारी गौरवशाली आदिवासी संस्कृति, परंपरा, इतिहास एवं विरासत को नमन किया। pic.twitter.com/spPObV1EgP
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 10, 2026
किरोड़ी लाल मीणा ने पार्टी को लेकर बयान दिया
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने ही उन्हें राजनीतिक पहचान और विचारधारा दी है। इसलिए वे पार्टी के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास (दौसा) में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर हमारी गौरवशाली आदिवासी संस्कृति, परंपरा और इतिहास को नमन किया।1/2 pic.twitter.com/oZnLSnKzf4
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 9, 2026
पंच-अथाई परिसर में 2027 में मूर्ति स्थापना होगी
आयोजकों ने करीब 125 बीघा जमीन में विशाल डोम तैयार करवाया था, लेकिन दौसा, जयपुर, करौली और आसपास के जिलों से आई भारी भीड़ के आगे यह इंतजाम भी कम पड़ गए। कई लोग पानी के टैंकरों के पास और खुले मैदान में बैठकर कार्यक्रम देखते रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामबिलास मीणा भी मौजूद रहे।
समारोह के दूसरे दिन सुबह से सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। पीएमश्री विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पेश किए। मध्य प्रदेश से आए आदिवासी बच्चों की सांस्कृतिक टीम के करतब भी आकर्षण का केंद्र रहे।
इतने बड़े आयोजन के लिए राजस्थान सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहा।
FAQ
- राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि दौसा के मीणा समाज का सचिन और राजेश पायलट को राजनीति में स्थापित करने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गुर्जर समाज को यह बात याद रखने को कहा। - विश्व आदिवासी दिवस समारोह कहां आयोजित हुआ था?
यह समारोह राजस्थान के दौसा जिले के नांगल प्यारीवास स्थित पंच-अथाई परिसर में हुआ। यह दो दिवसीय कार्यक्रम था। - आदिवासी देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना कब होगी?
किरोड़ी लाल मीणा ने ऐलान किया कि 9 अगस्त 2027 को पंच-अथाई परिसर में मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। यह विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर होगा।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने की बीज फैक्ट्री पर छापेमारी, नकली बीज का भंडार मिला
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक रहेगी जंग, दिल्ली प्रोटेस्ट पर बोले सचिन पायलट
विश्व आदिवासी दिवस : मेरी आंखों से गुजरी 40 वर्षों की जीती जागती तस्वीर
किरोड़ी लाल पहुंचे ACB ऑफिस, कहा- घूसखोरी में दोषी हूं तो गिरफ्तार करो मुझे
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi