किरोड़ी लाल पहुंचे ACB ऑफिस, कहा- घूसखोरी में दोषी हूं तो गिरफ्तार करो मुझे
Ashish Bhardwaj | Jun 19, 2026, 18:25 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में नकली बीज घूसखोरी मामला उजागर होने के बाद कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार को ACB मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसीबी डीजी से मुलाकात कर कहा कि अगर मैं इस मामले में दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार करो।
समझें क्या है पूरा मामला
- नकली बीज मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल एसीबी मुख्यालय पहुंचे।
- मंत्री ने एसीबी डीजी से कहा, वे सच जानने आए हैं। अगर दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार करें।
- कृषि मंत्री ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही उसका मैटर वायरल कर दिया गया।
- मीणा बोले, मुझे बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा। एफआईआर में डॉक्टर व मंत्री लिखा।
- मंत्री के अनुसार वे सीएम से कहेंगे कि इस मामले की जांच सिटिंग जांच से कराई जाए।
मैं डॉक्टर भी हूं और मंत्री भी हूं अगर ACB की फाइलों में दर्ज 'डॉक्टर' और 'मंत्री' मैं हूं तो मुझे गिरफ्तार करो
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने ACB को खुली चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को सच बताया जाए। यदि आरोप उनके खिलाफ हैं तो कार्रवाई की जाए, अन्यथा भ्रम फैलाना बंद किया जाए pic.twitter.com/OaanNhe9E7
— Team Kirodilal Meena (@teamdrkirodilal) June 19, 2026
मंत्री ने ACB से कहा कि वे पूरे मामले का सच जानने आए हैं। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार कीजिए। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि वे पूरे मामले की सिटिंग जज से जांच कराएं। साथ ही डोटासरा और गहलोत को मानहानि की चेतावनी दी।
FIR से पहले मजमून वायरल
मीणा ने आरोप लगाया कि FIR दर्ज होने से पहले ही इसका मजमून वायरल हो गया था। मीडिया में यह खबर छप चुकी थी। उनका सवाल है कि जब FIR भी दर्ज नहीं हुई थी तो यह जानकारी कहां से लीक हुई और किसने वायरल किया। उन्होंने कहा- ACB के इतिहास में ऐसा आज तक नहीं हुआ।
ACB पर लगाया राजनीतिक हथियार का आरोप
उन्होंने ACB डीजी को यह भी चेतावनी दी कि लक्ष्मण रेखा पार नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने DOIT, JJM (जल जीवन मिशन), Food Department में भ्रष्टाचार के ढेरों मामले ACB को भेजे थे। लेकिन उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का उदाहरण बताया।
डॉक्टर और मंत्री - भ्रम दूर करने की मांग
उन्होंने ACB से मांग की कि मीडिया के जरिए यह स्पष्ट किया जाए कि FIR में जिस डॉक्टर और मंत्री का जिक्र है वे कौन हैं। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो उन्होंने कहा - मुझे गिरफ्तार कर लो।
गहलोत और डोटासरा को मानहानि की चेतावनी
विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और हरीश चौधरी ने भी सीधे किरोड़ी पर निशाना साधा था। किरोड़ी ने डोटासरा से कहा कि उनके पास सबूत हो तो पेश करें। सबूत नहीं हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
सिटिंग जज से जांच की मांग
उनकी मांग है कि FIR की जानकारी कहां से लीक हुई और किसने वायरल किया - इसकी जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।
क्या है पूरा मामला
एसीबी ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये वे लोग थे, जो मंत्री की छापेमारी के दौरान उपस्थित रहते थे। इससे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। एफआईआर में डॉक्टर और मंत्री को उल्लेख होने से कांग्रेस उन पर ज्यादा हमलावर हो गई।
ये खबर भी पढे़:-
SI भर्ती-2025 का रिजल्ट हुआ जारी, 1086 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा
राजस्थान में ट्रांसफर से बैन हटा, 5 जुलाई तक खुली विंडो, फिर मायूस हुए टीचर
पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा, भाजपा नेता जय आहूजा की थी पार्टनरशिप
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA