मध्य प्रदेश से निकला चीता धौलपुर के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग अलर्ट

Jageshwar prasad | May 07, 2026, 19:53 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता केपी 3 करौली के रास्ते धौलपुर के सरमथुरा जंगलों में पहुंच गया है। वन विभाग की टीमें चीते की लगातार ट्रैकिंग कर रही हैं और स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

News In Short

  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला चीता केपी 3 करौली होते हुए धौलपुर पहुंचा।
  • वन विभाग ने सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में चीते की मौजूदगी की पुष्टि की है।
  • चीते की तस्वीरें स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग नेकैमरे में कैद की हैं।
  • वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगलों में अनावश्यक आवाजाही न करने की अपील की है।

News In Detail

Dholpur: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता केपी 3 बीती रात करौली जिले के मण्डरायल डांग इलाके से होता हुआ गुरुवार सुबह धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया। चीते के इस अनियोजित सफर ने वन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। वन विभाग की टीमें चीते की लगातार ट्रैकिंग कर रही हैं और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।



चार दिनों की लंबी यात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केपी 3 (KP-3) नामक यह चीता मध्य प्रदेश की सीमा पार कर ओण के रास्ते करौली के डांग इलाके में पहुंचा। यहां विचरण करने के बाद चीता सरमथुरा क्षेत्र की ओर बढ़ गया। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने चीते की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हो गई है।



करौली वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मण्डरायल डांग इलाके में चीता के दिखने के बाद पूरी रात उसकी ट्रैकिंग की गई। लेकिन देर रात चीते की मूवमेंट सरमथुरा क्षेत्र की ओर देखी गई, जिसके बाद टीम ने उस दिशा में रुख किया।



धौलपुर वन विभाग हाई अलर्ट पर

धौलपुर वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, चीते की लोकेशन मिलने के बाद पूरा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। चीते की निगरानी और ट्रैकिंग के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगलों में अनावश्यक आवाजाही न करने की अपील की है।



सरमथुरा के टेरिटोरियल वन क्षेत्र नवलपुरा, भेड़कापुरा और चंदेलीपुरा के जंगलों में चीता की एंट्री के बाद उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



ग्रामीणों में दहशत

चीता के इलाके में आने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने पशुओं को बांध कर रखना शुरू कर दिया है और रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी घटना की तत्काल सूचना देने की अपील की है।



ये भी पढ़ें:-

IAS अधिकारी पर मां का गंभीर आरोप, संपत्ति के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी



पाली नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, सरकारी कार और AC भी कुर्क; कोर्ट की अवमानना का मामला



कोचिंग संस्थानों में झूठ का कारोबार, दो बड़े संस्थानों के विज्ञापनों में मिला फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला



​सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले पर लगी मुहर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की अपीलें



Tags:
  • कूनो नेशनल पार्क
  • वन विभाग
  • चीता
  • दहशत
  • धौलपुर