IAS अधिकारी पर मां का गंभीर आरोप, संपत्ति के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी

Jageshwar prasad | May 07, 2026, 19:15 IST
Share
Ashish Bhardwaj (10)
Photograph: (the sootr)

चित्तौड़गढ़ की 70 वर्षीय रेखा सिंह ने अपने आईएएस बेटे अभय सिंह और बहू पर संपत्ति के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट में दर्ज परिवाद के अनुसार, आरोपियों ने जबरन संपत्ति के दस्तावेज भी छीन लिए हैं।

News In Short

  • चित्तौड़गढ़ की बुजुर्ग महिला ने यूपी कैडर के आईएएस बेटे खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया।
  • मां का आरोप है कि बेटे और बहू ने संपत्ति हथियाने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया।
  • 1 जनवरी को आरोपियों ने घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए।
  • बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे से जान का खतरा बताते हुए न्यायालय से सुरक्षा की मांग की।
  • उप्र के कार्मिक विभाग ने मामले में IAS अधिकारी से जवाब मांगा है, ये पहले भी रहे हैं विवादों में।

News In Detail

Chittorgarh: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे, जो उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मां ने अपने बेटे और बहू पर संपत्ति पर कब्जे के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

चित्तौड़गढ़ की मधुबन कॉलोनी निवासी रेखा सिंह (70), जो स्वर्गीय अमरेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी हैं, ने अपने बड़े बेटे अभय सिंह और बहू माधवी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है। अभय सिंह 2007 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी हैं।

कोर्ट में की गई शिकायत के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को अभय सिंह और उनकी पत्नी चित्तौड़गढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने मां के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। रेखा सिंह ने बताया कि जान के भय से उन्हें खुद को कमरे में बंद करना पड़ा।

जान से मारने की धमकी और दस्तावेज छीने

अगले दिन 2 जनवरी को आरोपी दंपति फिर से आया। मां का आरोप है कि उन्होंने संपत्ति के दस्तावेज छीन लिए और धमकी दी कि यदि संपत्ति उनके नाम नहीं की गई, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

रेखा सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके बेटे द्वारा स्टाफ के माध्यम से भी उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास इस प्रताड़ना और धमकी के मैसेज, ऑडियो और वीडियो सबूत मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के कार्मिक विभाग ने मांगा जवाब

रेखा सिंह की शिकायत के बाद राजस्व परिषद अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव (नियुक्ति) को पत्र लिखा है। अब कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारी अभय सिंह से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

IAS अधिकारी का पलटवार

वहीं, आरोपों पर अभय सिंह ने पलटवार करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा बताया है। उनका कहना है कि उनकी मां का उनके छोटे भाई और भाभी ने ब्रेनवॉश कर दिया है। अभय सिंह ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उन्हें आधी संपत्ति मिली है, लेकिन उनका भाई मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी संपत्ति बेच रहा है।

अभय सिंह का दावा है कि वह 1 जनवरी को पुलिस बल लेकर ही चित्तौड़गढ़ गए थे और उन्होंने खुद इस संबंध में चित्तौड़गढ़ थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज करा दी थी।

अभय सिंह पहले भी रहे हैं विवादों में

गौरतलब है कि आईएएस अभय सिंह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। बुलंदशहर के डीएम रहते हुए सीबीआई ने उनके आवास पर छापेमारी की थी, जिसमें करीब 50 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी। इसके अलावा, खनन घोटाले में भी उनका नाम आ चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आईएएस अधिकारी का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

ये भी पढ़ें:-

न्यायिक आदेश की अवहेलना पर पाली नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, सरकारी कार और AC भी जब्त

कोचिंग संस्थानों में झूठ का कारोबार, दो बड़े संस्थानों के विज्ञापनों में मिला फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला

​सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले पर लगी मुहर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की अपीलें

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: आत्मनिर्भर हुई सेना, 65% हथियार अब स्वदेशी; तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने कहा- आतंकवाद पर प्रहार जारी रहेगा

Tags:
  • IAS
  • आईएएस
  • जान से मारने की धमकी
  • सीसीटीवी
  • प्रताड़ना
  • आईएएस अभय सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज