ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: आत्मनिर्भर हुई सेना, 65% हथियार अब स्वदेशी

Jageshwar prasad | May 07, 2026, 14:16 IST
Share
Ashish Bhardwaj (2)
Photograph: (the sootr)

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेना के 65% हथियार अब स्वदेशी हैं। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए सेना ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

News In Short

  • जयपुर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित।
  • लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, 65% सैन्य सामग्री अब पूरी तरह स्वदेशी।
  • एयर मार्शल ने कहा, शांति की इच्छा को कमजोरी समझने वालों को कड़ा जवाब मिलेगा।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम को एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म लॉन्च करेंगे।
  • ऑपरेशन में सेना ने 7 और वायुसेना ने 2 बड़े आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सैन्य शक्ति और संकल्प का प्रदर्शन देखा गया। थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि भारत की सुरक्षा नीतियों में अब नरमी की कोई जगह नहीं है। इस दौरान रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्तमान में सेना के 65% हथियार स्वदेशी हैं।

अभी तो शुरुआत है

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने दुष्यंत कुमार की पंक्तियों - "सिर्फ हंगामा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए" - के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि 7 मई 2025 को शुरू हुआ 'ऑपरेशन सिंदूर' महज एक जवाबी कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह आतंकवाद के विरुद्ध एक निर्णायक युद्ध की शुरुआत है। इस ऑपरेशन के तहत सेना ने 7 और वायुसेना ने 2 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया था।

65% स्वदेशी हथियारों से लैस भारतीय सेना

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना अब विदेशी निर्भरता को तेजी से कम कर रही है। वर्तमान में उपयोग किए जा रहे 65% हथियार भारत में ही निर्मित हैं। सेना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तैयार अत्याधुनिक टैंकों, मिसाइलों और रक्षा उपकरणों का उपयोग कर रही है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते हैं।

दी गई थी ऑपरेशनल फ्रीडम

एयर मार्शल अवधेश कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को सरकार की ओर से पूरी ऑपरेशनल फ्रीडम दी गई थी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, हम 'जिओ और जीने दो' के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं, लेकिन जब हमारी शांति की इच्छा को कमजोरी समझ लिया जाए, तो कार्रवाई अनिवार्य हो जाती है। जब हम प्रहार करते हैं, तो उसमें नरमी की कोई गुंजाइश नहीं होती।"

आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने का संकल्प

वायु सेना और नौसेना के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य पीओके (PoK) और पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी बुनियादी ढांचे को जड़ से उखाड़ना था। 7 मई 2025 की सुबह जब भारतीय जांबाजों ने दुश्मन की धरती पर पहला लक्ष्य भेदा, तो वह भारत के संकल्प का सीधा संदेश था।

शाम 5 बजे इस ऑपरेशन पर आधारित एक विशेष फिल्म भी रिलीज की जाएगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:-

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई का बड़ा एक्शन, 22 करोड़ की कोकीन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

थाने पर भीड़ का हमला, बंद युवकों को छुड़ा ले गए हमलावर, अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

JJM घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी के घर सुबह 5 बजे ACB की दबिश, 900 करोड़ के भ्रष्टाचार में हुए गिरफ्तार

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच लौट आईं सांसें; 70 वर्षीय वृद्धा के लिए वरदान बनी सीपीआर

Tags:
  • POK
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ
  • लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई
  • ऑपरेशनल फ्रीडम
  • एयर मार्शल अवधेश कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा