डोटासरा के लक्ष्मणगढ़ पर सरकार मेहरबान, 6 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
समझें क्या है पूरा मामला
- गोविंद डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के लिए अच्छी खबर आई।
- यहां राजस्थान सरकार ने सड़कों के लिए 6.10 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
- इस राशि से 33.37 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत होगी।
- डोटासरा लगातार भजनलाल सरकार की नीतियों पर हमलावर रहे हैं।
- इसके बावजूद उनकी विधानसभा में 6 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट मंजूर हुए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के क्षेत्र के लिए अच्छी खबर आई है। राजस्थान सरकार की नीतियों पर लगातार तीखे हमले बोलने वाले डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के लिए 6.10 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी जारी हुई। यह स्वीकृति सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने वाले डोटासरा के क्षेत्र के लिए आई है।
इस बजट से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली कुल 33.37 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का काम होगा। राजस्थान की राजनीति में जारी खींचतान के बीच विपक्षी विधायक के गृह क्षेत्र में यह मंजूरी प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों नजरिए से अहम मानी जा रही।
डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब थीं सड़कें
लक्ष्मनगढ़ के लोगों के लिए खस्ताहाल सड़कें लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई थीं। खासकर ग्रामीण इलाकों के दैनिक यात्रियों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवाजारी में भारी दिक्कत होती थी। रोड के मरम्मत से जुड़े काम को मंजूरी मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ के दर्जनों गांवों में खुशी का माहौल है।
सत्ता और विपक्ष के बीच समीकरण पर चर्चा हो रही
राजस्थान की मौजूदा राजनीतिक स्थिति में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में उनके गृह क्षेत्र के लिए जारी हुई यह मंजूरी प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है।
सड़क विकास कार्यों की मंजूरी मिलने के बाद पीसीसी (Pradesh Congress Committee) चीफ डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ की जनता को बधाई दी। उन्होंने इसे अपनी लगातार कोशिशों का का नतीजा बताया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष में रहते हुए भी अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाना और बजटीय मंजूरी हासिल करना डोटासरा के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद साबित होगा।
लक्ष्मणगढ़ में 33 किलोमीटर सड़कों का होगा कायाकल्प
राजस्थान लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के दिशा-निर्देशों के अनुसार 6.10 करोड़ रुपये की राशि लक्ष्मणगढ़ में ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण में खर्च होगी। कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी मुख्य संपर्क सड़कों की गहरी मरम्मत होगी। इससे हादसों की आशंका कम होगी। 33.37 किलोमीटर लंबे मार्ग पर नया डामरीकरण किया जाएगा, जिससे सड़कों की उम्र बढ़ेगी।
लक्ष्मणगढ़ कस्बे को दूर-दराज के गांवों से जोड़ने वाली फीडर सड़कें भी ठीक होंगी। इससे स्थानीय कृषि मंडी और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा।
डोटासरा बोले- आगे भी कोशिश जारी रहेगी
लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने विकास कार्य की मंजूरी की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सड़क कनेक्टिविटी के लिए यह अहम कदम है। उन्होंने आगे भी विकास के प्रयास जारी रखने की बात कही।
FAQ
- राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के लिए कितनी राशि मंजूर हुई?
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की सड़कों के लिए 6.10 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। यह राशि ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण में खर्च होगी। इससे 33.37 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त होंगी। - राजस्थान सरकार की तरफ से यह मंजूरी किसकी विधानसभा के लिए है?
यह मंजूरी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के लिए है। डोटासरा विपक्षी दल से हैं और सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। इसके बावजूद यह मंजूरी मिली। - राजस्थान सकार द्वारा विकास कार्य के लिए मंजूर इस राशि से क्या काम होगा?
इस राशि से लक्ष्मणगढ़ की मुख्य और फीडर सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण होगा। इससे किसानों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को फायदा मिलेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप-निकाय आरक्षण में धांधली, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे
निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते
अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा - गरीब की मजदूरी रोकना शोभा नहीं देता
मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक