नीट परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, कहा-OMR शीट खाली छोड़ देना

Amit Baijnath Garg | Aug 03, 2025, 17:23 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कोटा में NEET परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर छात्र से 8 लाख रुपए की ठगी, झांसे में आ गया था छात्र। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।

राजस्थान केकोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र के साथ करीब 8 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र बिहार का रहने वाला है, जिसने कोटा में रहकर NEET (नीट) की तैयारी की थी। आरोपियों ने उसे अच्छे नंबर दिलवाने का झांसा देकर ठगी की।



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बिहार के दो युवकों ने उसे NEET परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले में उनसे 8 लाख रुपए ले लिए गए। हालांकि परीक्षा के परिणाम के बाद जब छात्र ने पैसे की मांग की, तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश कर रही है।



यह खबरें भी पढ़ें...



NEET-UG में री–टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका खारिज, कहा– काउंसलिंग शुरू हो चुकी अब री–टेस्ट संभव नहीं



NEET-UG में रिटेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी 52 याचिकाएं, इस पर शुक्रवार को होगी सुनवाई



MP NEET UG Counselling: मेडिकल छात्रों के लिए जरूरी खबर, बीडीएस सीट के लिए भी काउंसलिंग शुरू



इंदौर में छात्रा ने नीट एग्जाम में 200 में से 161 प्रश्न हल किए थे, नतीजे में शून्य मिला, OMR शीट ब्लैंक बताई



ओएमआर शीट खाली छोड़ने का निर्देश

पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे NEET परीक्षा में ओएमआर शीट को खाली छोड़ने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारी अच्छी सेटिंग है, हम परीक्षा में तुम्हारे लिए अच्छे अंक ला देंगे, बस तुम शांति से बैठो और OMR शीट को खाली छोड़ दो। आरोपी युवकों ने यह भी बताया था कि वे अन्य छात्रों से भी पैसे लेकर उन्हें पास करवा चुके हैं।



आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि इन दोनों युवकों ने अन्य छात्रों के साथ भी ठगी की है। जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस नीट परीक्षा के आरोपियों को पकड़ पाएगी?



FAQ

  1. 1. नीट में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर ठगी कैसे की गई?
    आरोपियों ने पीड़ित छात्र से अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले में उससे 8 लाख रुपये की ठगी की।
  2. 2. ओएमआर शीट को लेकर क्या निर्देश दिए गए थे?
    आरोपियों ने छात्र को कहा था कि ओएमआर शीट खाली छोड़ दो, बाकी हम सब संभाल लेंगे।
  3. 3. पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
    पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है। अब तक एक लाख रुपये वापस कराए गए हैं।


Tags:
  • राजस्थान
  • कोटा
  • ठगी
  • नीट परीक्षा
  • कोचिंग छात्र
  • ओएमआर शीट
  • क्या पुलिस नीट परीक्षा के आरोपियों को पकड़ पाएगी