जयपुर में सीतारमण ने किया कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण, जानें क्या बोलीं
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री ने किया राजस्थान युवा कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई डिजिटल प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए।
- इस दौरान उन्होंने युवाओं व स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद किया।
- कॉन्क्लेव में कहा- राजस्थानी सेविंग-म्यूचुअल फंड में रुचि रखते हैं।
- CM भजनलाल बोले- जीरो से शुरुआत करने वाला ही बनता है हीरो।
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में गुरुवार को राजस्थान युवा कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने राज्य सरकार और आईटी विभाग की कई डिजिटल परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
क्या-क्या लॉन्च हुआ?
निर्मला सीतारमण ने रिमोट बटन दबाकर कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की:
राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026: युवाओं और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल।
सिंगल हॉलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल: खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म।
डिजिटल प्लैनेटेरियम उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (जोधपुर): विज्ञान और अंतरिक्ष के बारे में जानकारी देने के लिए एक आधुनिक केंद्र।
7-डी थिएटर विज्ञान केंद्र (जयपुर): एक अनुभवात्मक थिएटर जो विज्ञान को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेगा।
न्यूक्लियर पावर गैलरी विज्ञान केंद्र (जयपुर): परमाणु ऊर्जा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक गैलरी।
क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोग सेविंग और म्यूचुअल फंड में काफी रुचि लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जो लोगों को निवेश के प्रति जागरूक करने में मदद करते हैं।
उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि वह इस तरह के इंटरेक्शन को पसंद करती हैं। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि अगर बातचीत के दौरान राजस्थान की परंपराओं या नियमों की कोई सीमा पार हो जाए तो वह माफी चाहती हैं।
क्या बोले मुख्यमंत्री?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टार्टअप फाउंडर्स से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। उन्होंने कहा कि हर काम को बाजार में जाकर समझना और सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीरो से शुरुआत करता है, वही आगे चलकर हीरो बनता है। यह संदेश उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए दिया।
ये भी पढ़ें:-
खेजड़ी काटने पर 1 लाख जुर्माना, UCC में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट के 5 बड़े फैसले
राजस्थान कैबिनेट का फैसला, वन स्टेट-वन इलेक्शन के तहत पंचायत और नगरीय चुनाव
राजस्थान कैबिनेट की बैठक आज, OBC रिपोर्ट, निकाय चुनाव और UCC पर होगी चर्चा
राजस्थान कैबिनेट बैठक चार महीने से नहीं, सरकार में सर्कुलर से हो रहे बड़े काम