आज से 19 हजार सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस, शिक्षकों के फोन में शाला दर्पण शिक्षक ऐप न होने पर होगी कार्रवाई

The Sootr | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
आज से 19 हजार सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस, शिक्षकों के फोन में शाला दर्पण शिक्षक ऐप न होने पर होगी कार्रवाई
आज से 19 हजार सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस, शिक्षकों के फोन में शाला दर्पण शिक्षक ऐप न होने पर होगी कार्रवाई

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज से शिक्षकों और स्टूडेंट्स की हाजिरी ऑनलाइन शुरू हो जाएगी, आज से प्रदेश के 19 हजार उच्च माध्यमिक स्कूलों में ये नियम लागू किया जा रहा है

JAIPUR. राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती यानि कि आज से शिक्षकों और स्टूडेंट्स की हाजिरी ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। आज से प्रदेश के 19 हजार उच्च माध्यमिक स्कूलों में ये नियम लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षक दिवस पर शाला दर्पण शिक्षक ऐप लांच किया था। जिसके जरिए ऑनलाइन अटेंडेंस ली जाएगी।

प्रदेश के 19 हजार उच्च माध्यमिक स्कूलों में नियम लागू

शिक्षा विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले चरण में प्रदेश के 19 हजार उच्च माध्यमिक स्कूल में इसे लागू कर रहा है। प्रयोग सफल रहने पर बाकी स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। ऐप में स्टाफ आईडी लॉगिन करने के बाद पहले शिक्षकों को खुद की उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। उसके बाद पहली क्लास में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज होगी। ऑनलाइन हाजिरी से प्रदेश के 19 हजार विद्यालयों में प्रतिदिन शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति शिक्षा विभाग के पास रहेगी।

समय-समय पर होगा निरीक्षण

ऐप से हाजिरी भरने से लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सरकारी स्कूल के प्रत्येक टीचर को अपने मोबाइल में ये ऐप डाउनलोड करना होगा। निदेशक कानाराम ने संस्था-प्रधान, कक्षाध्यापक, स्टाफ और शाला दर्पण के प्रभारी के दायित्व का भी निर्धारण किया हैं। निदेशक ने ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर के शिक्षा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने और समय-समय पर निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।

ऑनलाइन हाजिरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई

माध्यमक शिक्षा निदेशक कानाराम ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के फोन में आवश्यक रूप से ऐप डाउनलोड करवाने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करेगा। वहीं ऐप स्कूल परिसर के अलावा हाजिरी नहीं लेगा और इस ऐप में स्टूडेंट्स का चेहरा स्कैन करने के बाद ही उपस्थिति दर्ज होगी।

Tags:
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • New rule implemented on Gandhi Jayanti in Rajasthan
  • online attendance will be started in government schools of Rajasthan
  • Shala Darpan Teacher App
  • Gandhi Jayanti
  • राजस्थान में गांधी जंयती पर नया नियम लागू
  • राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस लगेंगी
  • शाला दर्पण शिक्षक ऐप
  • गांधी जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई