ऑनलाइन जनगणना में अब तक जयपुर-सीकर रहे अव्वल, जैसलमेर में दिखी सुस्त चाल

Mukesh Sharma | May 14, 2026, 18:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पहली ऑनलाइन जनगणना के अंतिम चरण में जयपुर और सीकर ने बाजी मारी है, जबकि जैसलमेर सबसे पीछे है। 15 मई को पोर्टल बंद होने से पहले राज्य में अब तक मात्र 10.21 लाख परिवारों ने ही पंजीकरण कराया है।

News In Short

  • कल बंद हो जाएगा ऑनलाइन पोर्टल, अब तक केवल 10% परिवारों की भागीदारी।
  • 2.03 लाख परिवारों के साथ जयपुर नंबर वन, शेखावाटी के जिलों ने भी मारी बाजी।
  • जैसलमेर में सबसे कम उत्साह, बड़े संभाग मुख्यालयों का प्रदर्शन भी रहा निराशाजनक।
  • 29 सवालों का ऑनलाइन जवाब देने के बाद घर आकर डेटा पुख्ता करेंगे कर्मचारी।

News In Detail

राजस्थान में पहली बार हो रही ऑनलाइन जनगणना के प्रति राज्य की जनता में मिला-जुला उत्साह दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन पोर्टल के बंद होने में मात्र एक दिन बचा है, लेकिन अब तक राजस्थान में 10 फीसदी से भी कम परिवारों ने अपना ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज किया है।



पिछले 13 दिन में कुल 10.21 लाख परिवारों ने ही ऑनलाइन ब्यौरा देने के लिए वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। राजस्थान में ऑनलाइन जनगणना एक मई, 2026 से शुरु हुई है।



जयपुर और शेखावाटी इलाका आगे

ऑनलाइन जनगणना के मामले में राजधानी जयपुर और शेखावाटी इलाकों का दबदबा देखने को मिला है। इसके उलट सीमावर्ती जिले और कई संभाग मुख्यालय उम्मीद पर खरे नहीं उतरे है।



टॉप 3 जिले

जयपुर 2.03 लाख परिवारों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद सीकर 1.08 लाख और चूरू 44,965 का नंबर आता है।



सर्वाधिक पीछे रहने वालों में जैसलमेर जिला अव्वल है जहां सबसे कम केवल 5,686 परिवारों ने ऑनलाइन डेटा भरा है।



जयपुर और जोधपुर को छोड़कर अन्य संभाग मुख्यालय वाले जिलों की स्थिति भी अच्छी रनहीं है। उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर जैसे बड़े केंद्रों में 20 हजार से भी कम परिवारों ने आॅनलाइन डेटा दर्ज करने में रुचि दिखाई है।



ऑनलाइन प्रक्रिया में 34 में से 29 सवाल

जनगणना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने https://se.census.gov.in/ पोर्टल शुरू किया है। यहाँ नागरिकों को कुल 34 में से 29 सवालों के जवाब देने होते हैं। इसमें करीब 10 मिनट का समय लगता है।



बाकी मकान संख्या और भवन का वास्तविक उपयोग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जनगणना कर्मचारी घर आकर सत्यापित करेंगे। जनगणना कर्मचारी ऑनलाइन डेटा भरने वाले परिवार तक पहुंचकर डेटा की पुष्टि करेंगे।



जिलों की स्थिति एक नजर में

ऑनलाइन डेटा दर्ज करने वालों में 2,03,399 संख्या के साथ जयपुर पहले नंबर पर, 1,08,545 के साथ सीकर दूसरे और 44,965 के साथ चूरु तीसरे नंबर पर है। इसके अतिरिक्त अलवर में 39,893,जोधपुर 36,874, हनुमानगढ़ 32,737, दौसा 28,139, और पाली 23,918 परिवारों ने ऑनलाइन डेटा दर्ज किया है।


बाड़मेर में 9,427, जालौर में 9,259, बारां में 8,021, सिरोही में 7,532, फलोदी में 7,388 और जैसलमेर में सबसे कम 5,686 परिवारों ने ऑनलाइन डेटा दर्ज किया है।



आज रात तक अंतिम अवसर

ऑनलाइन जनगणना का लिंक 15 मई को बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना विवरण पोर्टल पर अपडेट कर दें।



ये भी पढ़ें:-

राजस्थान SOG ने बनाया खास AI सॉफ्टवेयर, अब फोटो देखते ही पकड़े जाएंगे फर्जी अभ्यर्थी



परीक्षार्थी अब प्रवेश पत्र दिखाकर नहीं कर सकेंगे यात्रा, रोडवेज का अहम फैसला



राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, केवल 2 गाड़ियों के साथ होगा सफर



पेपर लीक के मास्टरमाइंड जीते हैं लक्जरी लाइफ, इसे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!



Tags:
  • जयपुर
  • जनगणना
  • पोर्टल
  • जैसलमेर
  • ऑनलाइन जनगणना