पेपर लीक के मास्टरमाइंड जीते हैं लक्जरी लाइफ, इसे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Ashish Bhardwaj | May 14, 2026, 17:30 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-14T172934.818
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में NEET-2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए दो भाई मांगीलाल और दिनेश बिंवाल लक्जरी लाइफ जीते है। उन्हें मंहगी गाड़ियों को रखने का शौक है।

News In Short

  • NEET 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी जीते हैं लक्जरी लाइफ।
  • दोनों आरोपी भाइयों के पास हैं फार्महाउस वाला घर और लक्जरी कारें।
  • जमवारामगढ़ में फार्म हाउस की है पुलिस स्टेशन से एक किमी की दूरी।
  • आरोपियों ने 30 लाख रुपए एडवांस देकर नीट का पेपर खरीदा था।
  • आरोपी भाइयों ने गुरुग्राम के माफिया से 45 लाख रुपए में डील की थी।

News In Detail

राजस्थान में NEET-2026 पेपर लीक मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि मांगीलाल और दिनेश बिंवाल नाम के दो भाई इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड थे। ये लक्जरी लाइफ जीने के शौकीन रहे हैं। दोनों भाइयों के पास फार्महाउस और कई कारें हैं।

आरोपी भाइयों की लाइफस्टाइल

मांगीलाल और दिनेश बिंवाल जयपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित जमवा रामगढ़ तहसील के रहने वाले हैं। दोनों भाइयों का फार्महाउस पुलिस थाने से केवल 1 किलोमीटर दूर स्थित है। दोनों के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जो उनकी महंगी और शाही लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

आरोपी भाइयों के परिवार के सदस्य NEET की तैयारी कर रहे हैं। इनके पांच परिजन सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएम कर रहे हैं। दावा है कि उनका परिवार हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता है।

Screenshot 2026-05-14 170520
Screenshot 2026-05-14 170520

पेपर माफिया और डील

आरोप है कि दोनों भाई करीब 8 महीने पहले गुरुग्राम के पेपर माफिया से पेपर लीक करने की डील कर चुके थे। डील की कुल कीमत 45 लाख रुपए तय की गई थी, जिसमें से 30 लाख रुपए एडवांस के तौर पर पहले ही चुका दिए गए थे। आरोपी भाइयों का कहना है कि इस मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

Screenshot 2026-05-14 170544
Screenshot 2026-05-14 170544

परिवार का पक्ष

मांगीलाल के परिवार में कई सदस्य NEET की तैयारी कर रहे हैं। खासकर, उनके बेटे ने NEET-2026 की परीक्षा उसी लीक पेपर से दी थी। आरोपियों के परिवार में दावा किया गया है कि उनके 5 बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सिलेक्शन हुआ था। हालांकि, जब परिवार के अन्य सदस्यों से पूछा गया कि कौन सा बच्चा NEET में चयनित हुआ, तो उन्होंने इस बारे में जानकारी देने से मना कर दिया।

Screenshot 2026-05-14 170635
Screenshot 2026-05-14 170635

मां बोली: बेटे के खिलाफ साजिश

मांगीलाल की मां प्रभु देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटों के खिलाफ साजिश की गई है। उनका कहना था कि लोग उनके बच्चों से जलते हैं क्योंकि वे अच्छे छात्रों में से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बेटे पेपर लीक करते, तो वे इस तरह के फार्महाउस में नहीं रहते और इस तरह की समस्याओं में नहीं फंसते।

ये भी पढे़:-

खिलाड़ियों के पैसे से अफसरों की कॉलोनियों में सजे खेल के मैदान, खेल फंड में धांधलियों पर बड़ा खुलासा

क्या समय रहते रुक सकता था NEET विवाद? टीचर की पुलिस ने नहीं सुनी गुहार!

सूरत में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: कपड़ा मिलों से छुड़ाए 91 बच्चे, अधिकतर राजस्थान के रहने वाले

खेजड़ी पेड़ को लेकर हाई कोर्ट सख्त, दे दिया यह बड़ा आदेश, जानें पूरी खबर

Tags:
  • मेडिकल कॉलेज
  • पेपर लीक
  • गुरुग्राम
  • जमवारामगढ़
  • NEET 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा