HPCL प्रदेश में 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप खोलेगा, 400 करोड़ का होगा निवेश

Jageshwar prasad | Jun 28, 2026, 10:47 IST
HPCL प्रदेश में 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप खोलेगा
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में पचपदरा रिफाइनरी पर उच्च स्तरीय बैठक हुई। अब HPCL 304 स्थानों पर 400 करोड़ के निवेश से नए पेट्रोल पंप खोलेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पचपदरा रिफाइनरी से राजस्थान में बढ़ेगा रोजगार व निवेश।
  • 80 हजार करोड़ की परियोजना राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण।
  • 304 स्थानों की पहचान, 400 करोड़ के निवेश से लगेंगे नए पेट्रोल पंप।
  • 31 जुलाई तक सरकारी भूमि लीज नीति तैयार करने का फैसला।
  • एचपीसीएल ने प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा देने की मांग की।

बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) और HRRL (HPCL Rajasthan Refinery Limited) के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।



बैठक में 300 से अधिक स्थानों पर नए पेट्रोल पंप लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई। 31 जुलाई तक सरकारी भूमि लीज नीति तैयार करने का फैसला लिया गया।



80 हजार करोड़ की परियोजना

पचपदरा रिफाइनरी राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। करीब 80 हजार करोड़ रुपए के इस विशाल प्रोजेक्ट से राजस्थान में नए निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को मजबूत बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



304 जगह चिह्नित, 400 करोड़ का निवेश

योजना के अंतर्गत अब तक 304 स्थानों की पहचान कर ली गई है। इन नए रिटेल आउटलेट्स की स्थापना के लिए HPCL लगभग 400 करोड़ रुपए का निवेश करने वाला है।



बैठक में सरकारी भूमि को लीज पर देकर 300 से अधिक स्थानों पर पेट्रोल पंप लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई।



31 जुलाई तक बनेगी नई नीति

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 31 जुलाई तक इस संबंध में एक नई नीति तैयार की जाएगी। इस नीति के तहत सरकारी भूमि HPCL को पट्टे यानी लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नए पेट्रोल पंपों की स्थापना आसानी से हो सके।



HPCL मांग रहा प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा

HPCL और HRRL ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि RTPP (Rajasthan Transparency in Public Procurement) अधिनियम के अंतर्गत सरकारी विभागों द्वारा ईंधन खरीद में उन्हें प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा दिया जाए।



इसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान स्थित HRRL रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।



HPCL प्रदेश में 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप खोलेगा, 400 करोड़ निवेश


बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

हाइब्रिड मोड में हुई इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान) अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव (यूडीएच) आलोक गुप्ता, प्रमुख सचिव (वित्त) वैभव गलारिया, प्रमुख सचिव (राजस्व) टी. रविकांत और HPCL के विपणन निदेशक अमित गर्ग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



राज्य सरकार ने HPCL और HRRL के साथ मिलकर सभी पहलों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।



FAQ

  1. पचपदरा रिफाइनरी से राजस्थान को क्या फायदा होगा?
    80 हजार करोड़ रुपए की पचपदरा रिफाइनरी से राजस्थान में नए निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। HPCL 304 स्थानों पर 400 करोड़ के निवेश से नए पेट्रोल पंप खोलेगा।
  2. HPCL ने राजस्थान सरकार से क्या मांग की है?
    HPCL और HRRL ने RTPP अधिनियम के तहत सरकारी विभागों की ईंधन खरीद में प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा मांगा है ताकि रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता का पूरा उपयोग हो सके।

ये भी पढ़ें:-

1 जुलाई से शुरू होगी पचपदरा रिफाइनरी, PM मोदी कर सकते है लोकार्पण



पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद



पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड: प्रोजेक्ट पर घटिया सामग्री का ग्रहण, NIA ने नकारी साजिश की बात



पचपदरा रिफाइनरी में आग: हाईटेक कवच में कहां रह गई कमी? उठ रहे गंभीर सवाल



Tags:
  • राज्य सरकार
  • HPCL
  • बालोतरा
  • पचपदरा रिफाइनरी
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास