1 जुलाई से शुरू होगी पचपदरा रिफाइनरी, PM मोदी कर सकते है लोकार्पण
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में 1 जुलाई से पेट्रोल उत्पादन शुरू होगा। 4 जुलाई को PM मोदी लोकार्पण कर सकते हैं। रिफाइनरी में गैस और डीजल का उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में गैस और डीजल उत्पादन शुरू हो चुका है।
- अब पेट्रोल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
- 1 जुलाई 2026 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।
- 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण की संभावना जताई गई है।
- यह 79,459 करोड़ की राजस्थान की पहली एकीकृत रिफाइनरी परियोजना है।
सूत्रों के अनुसार 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 79,459 करोड़ रुपए की यह परियोजना राजस्थान की पहली एकीकृत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना है।
पेट्रोल के बाद अन्य उत्पाद भी होंगे शुरू
रिफाइनरी की वार्षिक उत्पादन क्षमता इस प्रकार है। पेट्रोल 1 एमएमटीपीए (MMTPA – Million Metric Tonnes Per Annum), डीजल 4 एमएमटीपीए, पॉलीप्रोपिलीन 1 एमएमटीपीए, एलएलडीपीई और एचडीपीई 0.5-0.5 एमएमटीपीए तथा बेंजीन, टोल्यून व ब्यूटाडीन 0.4 एमएमटीपीए।
4 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
प्रधानमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए हेलीपेड तैयार किया गया है। उसकी विशेष निगरानी की जा रही है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
आग के बाद भी नहीं रुका काम
21 हजार करोड़ राजस्व, 10 हजार रोजगार
पश्चिमी राजस्थान में इसे एक बड़े आर्थिक कॉरिडोर के रूप में देखा जा रहा है। इससे उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
क्यों खास है पचपदरा रिफाइनरी
FAQ
- पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण कब होगा?
सूत्रों के अनुसार 4 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 1 जुलाई से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने का लक्ष्य है। - पचपदरा रिफाइनरी से राजस्थान को क्या फायदा मिलेगा?
रिफाइनरी से राजस्थान और केंद्र सरकार को मिलाकर हर साल करीब 21 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है। करीब 10 हजार स्थायी प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में उद्योग और निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे। - पचपदरा रिफाइनरी में क्या-क्या बनेगा?
रिफाइनरी में पेट्रोल, डीजल, पॉलीप्रोपिलीन, एलएलडीपीई, एचडीपीई और बेंजीन जैसे उत्पाद बनाए जाएंगे। यह राजस्थान की पहली एकीकृत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना है। इसकी कुल लागत 79,459 करोड़ रुपए है।
ये खबर भी पढे़:-
RAS भर्ती पर डोटासरा परिवार पर बाबा का लेटर बम, नंबर बढ़वाने के आरोप
कटारिया के कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने बनाई दूरी, जानिए क्या रही इसकी वजह
राजस्थान CET की तारीख घोषित, जानें क्या-क्या बदले नियम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari