राजस्थान CET की तारीख घोषित, जानें क्या-क्या बदले नियम
Ashish Bhardwaj | Jun 23, 2026, 19:56 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET 2026 की तारीख घोषित की। सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 23-25 अक्टूबर और ग्रेजुएशन लेवल 1-3 दिसंबर को होगी। इस बार से निगेटिव मार्किंग लागू होगी। स्कोर कार्ड 3 साल तक मान्य रहेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET-2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।
- सीनियर सेकेंडरी CET 23 से 25 अक्टूबर और ग्रेजुएशन लेवल 1 से 3 दिसंबर को होगी।
- इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग और ज्यादा कठिन स्तर लागू किया जाएगा।
- CET-2024 की वैधता खत्म होने से 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे।
- CET स्कोर कार्ड अब 3 साल तक मान्य रहेगा और आवेदन जल्द शुरू होंगे।
इस बार परीक्षा पहले से ज्यादा कठिन होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। CET-2024 की वैधता फरवरी 2026 में खत्म हो चुकी थी। इसमें करीब 18 लाख अभ्यर्थी पात्रता थी।
cet secondary level
क्या है CET और क्यों है जरूरी
इसके आधार पर अलग-अलग विभागों में निकली भर्तियों के लिए पात्रता तय होती है। बिना CET स्कोर के मुख्य परीक्षा में बैठना संभव नहीं है।
cet graduate level
कब होगी परीक्षा, कब से भरें फॉर्म
ग्रेजुएशन लेवल CET 1 से 3 दिसंबर 2026 को होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2026 में शुरू होगी।
इस बार परीक्षा होगी ज्यादा कठिन
इसके लिए निगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
स्कोर कार्ड अब 3 साल तक मान्य
जो अभ्यर्थी अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, वे हर साल परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन अगर स्कोर पहले से अच्छा है तो दोबारा परीक्षा देना जरूरी नहीं होगा।
18 लाख से ज्यादा की पात्रता हो गई थी खत्म
इसके बाद से अभ्यर्थियों में अनिश्चितता बनी हुई थी। राजस्थान में कई बड़ी भर्तियां CET पात्रता के बिना रुकी हुई थीं। अब तारीखें घोषित होने से इन अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
FAQ
- राजस्थान CET 2026 कब होगी?
सीनियर सेकेंडरी लेवल CET 23 से 25 अक्टूबर 2026 को होगी। ग्रेजुएशन लेवल CET 1 से 3 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं तीन-तीन दिन अलग-अलग चरणों में होंगी। - CET 2026 के लिए आवेदन कब से भरे जाएंगे?
सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए आवेदन जून 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगे। ग्रेजुएशन लेवल के लिए आवेदन जुलाई 2026 में शुरू होंगे। आवेदन RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर भरे जाएंगे। - CET 2026 में निगेटिव मार्किंग होगी क्या?
हां, इस बार CET में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे, आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। परीक्षा पहले की तुलना में कठिन रखी जाएगी।
ये खबर भी पढे़:-
SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम
RE-NEET: परीक्षा हॉल में मोबाइल लेकर बैठी रही छात्रा, एआई से ढूंढ रही थी जवाब
RE-NEET एग्जाम : कलेक्टर और 24 RAS अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava