पटाखा फैक्ट्री मामले में ASI सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 8 लोगो की हुई थी मौत
समझें क्या है पूरा मामला
- खोह नागोरियान की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 लोगों की मौत।
- हादसे का नया वीडियो सामने आया, झुलसे युवक चीखते हुए अस्पताल ले जाने की गुहार।
- मकान मालिक याकूब और फैक्ट्री संचालक फिरोज हादसे के बाद से फरार।
- पुलिस पर लापरवाही के आरोप, एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड।
- रात भर छापेमारी में 5 फैक्ट्री-गोदाम सील, भारी मात्रा में बारूद बरामद।
Jaipur: राजस्थान में जयपुर के खोह नागोरियान में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में अब तक एक बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाने के बाद एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
हादसे के बाद से ही इलाके में छापेमारी चल रही है। इसमें 3 गोदामों से भारी मात्रा में बारूद बरामद हुई। अब तक 5 फैक्ट्री-गोदाम सील किए गए। मकान मालिक याकूब और फैक्ट्री संचालक फिरोज हादसे के बाद से फरार हैं।
दर्दनाक वीडियो आया सामने
हादसे के बाद बुधवार को एक और वीडियो सामने आया। इसमें दो युवक झुलसी हालत में फैक्ट्री के बाहर तड़पते दिख रहे हैं।
वीडियो में झुलसी हालत में युवक चीखते हुए बोल रहे हैं कि अस्पताल ले चलो, नहीं तो मर जाएंगे' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
क्या था हादसा
9 जून की सुबह करीब 11 बजे खोह नागोरियान में करीम नगर-बी स्थित मकान नंबर 88 में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह मकान याकूब पुत्र नजीर खान का है जो राक्ष्या की ढाणी खोह नागोरियान का निवासी है। फैक्ट्री के रहने वाले फिरोज द्वारा संचालित की जा रही थी।
हादसे के बाद से मकान मालिक याकूब और फैक्ट्री संचालक फिरोज दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
हादसे को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार सुबह खोह नागोरियान थाने के एएसआई अमर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल पप्पू राम को निलंबित कर दिया गया।
इन पर यह आरोप है कि इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
इलाके में रात भर छापेमारी
मंगलवार रात से ही पुलिस इलाके में दूसरी फैक्ट्री और गोदामों पर लगातार छापेमारी कर रही है। तीन फैक्ट्री और गोदामों से भारी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किया गया बारूद बरामद हुआ है। जावेद विहार में तीन सहित अब तक 5 फैक्ट्री-गोदाम सील किए जा चुके हैं।
घरों में भी बन रहे थे पटाखे
चौंकाने वाला पहलू यह है कि आयशा कॉलोनी के कई घरों में भी पटाखे बनाए जा रहे थे। इन घरों पर भी रेड की गई। हालांकि रात भर चली इस कार्रवाई में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
FAQ
- जयपुर के खोह नागोरियान हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
9 जून 2026 को खोह नागोरियान की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक बच्चे और दो भाइयों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - अवैध पटाखा फैक्ट्री हादसे में पुलिस पर क्या कार्रवाई हुई?
लापरवाही के आरोप में खोह नागोरियान थाने के एएसआई अमर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल पप्पू राम को बुधवार सुबह निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि अवैध फैक्ट्री की जानकारी होने के बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। - अवैध पटाखा फैक्ट्री मालिक और संचालक पर क्या कार्रवाई हुई?
मकान मालिक याकूब और फैक्ट्री संचालक फिरोज हादसे के बाद से फरार हैं। फिरोज दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये खबर भी पढे़:-
5 यूनिवर्सिटीज में एक भी परमानेंट टीचर नहीं, बन रहीं सिर्फ डिग्रियों की फैक्ट्री
पायलट छोड़ गए विमान, विमान यात्री कई घंटे फंसे रहे एयरपोर्ट पर
दिल्ली-बहरोड़ तक हाई-स्पीड ट्रेन, राजस्थान- हरियाणा में बनी बात
एयर इंडिया ने लंदन से लौटी छात्रा से की गलत वसूली, कोर्ट ने लगा दिया हर्जाना