पायलट छोड़ गए विमान, विमान यात्री कई घंटे फंसे रहे एयरपोर्ट पर

Ashish Bhardwaj | Jun 10, 2026, 15:18 IST
Share
विमान छोड़ गए पायलट
Photograph: (the sootr)

दिल्ली में खराब मौसम के कारण स्पाइसजेट की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट कर दी गई। गंभीर बात यह हुई कि पायलट ड्यूटी खत्म होते ही मंगलवार रात विमान छोड़ कर चले गए। इससे विमान यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • खराब मौसम से स्पाइसजेट की दुबई-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई।
  • पायलटों ने ड्यूटी टाइम पूरा होने पर छोड़ा विमान, यात्री घंटो तक फंसे रहे।
  • इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट भी जयपुर उतारी गई।
  • अलायंस एयर की जयपुर-दिल्ली फ्लाइट को रनवे से ही वापस लौटना पड़ा।
  • तीनों फ्लाइट्स के आने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई।
Jaipur: जयपुर के एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया। स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दुबई से दिल्ली जा रही थी। लेकिन दिल्ली में मौसम होने की वजह से फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

जयपुर पहुंचने के बाद पायलटों का ड्यूटी टाइम पूरा हो गया और वे विमान छोड़कर चले गए। इससे यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

दुबई से आए यात्री जयपुर में फंसे

स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-5106 दुबई से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली में खराब मौसम और लैंडिंग नहीं करने के कारण फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान रात करीब 8 बजे जयपुर पहुंचा।

यात्रियों को उम्मीद थी कि मौसम ठीक होते ही फ्लाइट दिल्ली रवाना होगी। लेकिन इसी बीच फ्लाइट क्रू का निर्धारित ड्यूटी टाइम पूरा हो गया। विमानन नियमों के तहत फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन यानी डीटीएल लागू होने पर पायलटों ने आगे उड़ान संचालित करने से मना कर दिया और विमान छोड़कर चले गए।

यात्रियों में नाराजगी

एयरलाइन स्टाफ ने यात्रियों को विमान से उतारकर अराइवल हॉल में भेज दिया। अचानक बदली स्थिति से यात्रियों में भारी नाराजगी पैदा हो गई।

कई यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जताया। देर रात तक यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और आगे की यात्रा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी।

इंडिगो की अगरतला फ्लाइट भी जयपुर उतरी

इंडिगो की फ्लाइट 6E-6504 अगरतला से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह विमान भी जयपुर में उतारा गया।

दो फ्लाइटों के एक साथ पहुंचने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई और एयरलाइन स्टाफ को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।

अलायंस एयर रनवे से वापस लौटी

अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-834 जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से क्लियरेंस नहीं मिली और विमान को रनवे से ही वापस लौटना पड़ा। यात्री टेकऑफ का इंतजार करते रहे लेकिन उड़ान संचालित नहीं हो सकी।

FAQ

  1. फ्लाइट डायवर्जन के समय यात्रियों के क्या अधिकार हैं?
    भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार डायवर्जन की स्थिति में एयरलाइन को यात्रियों को भोजन, पानी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं। लंबी देरी पर आगे की यात्रा का वैकल्पिक इंतजाम या रिफंड देना भी एयरलाइन की जिम्मेदारी है।
  2. पायलट ड्यूटी टाइम खत्म होने पर क्यों नहीं उड़ा सकते?
    डीजीसीए के नियमों के तहत फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन यानी डीटीएल लागू होती है। इसके तहत पायलट एक निश्चित घंटों से अधिक उड़ान नहीं भर सकते। यह नियम यात्री सुरक्षा के लिए बनाया गया है ताकि थके हुए पायलट विमान न उड़ाएं।
  3. दिल्ली में खराब मौसम से अन्य शहरों के एयरपोर्ट क्यों प्रभावित होते हैं?
    जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की स्थिति खराब होती है तो वहां जाने वाली उड़ानें नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट की जाती हैं। जयपुर दिल्ली से करीब 270 किमी दूर है और अक्सर डायवर्जन का विकल्प बनता है।

ये भी पढे़:-

दिल्ली-बहरोड़ तक हाई-स्पीड ट्रेन, राजस्थान- हरियाणा में बनी बात

एयर इंडिया ने लंदन से लौटी छात्रा से की गलत वसूली, कोर्ट ने लगा दिया हर्जाना

फोन पर लेनदेन और लैब रिपोर्ट मैनेज की सेटिंग, ACB के हाथ लगी बातचीत

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत

Tags:
  • जयपुर एयरपोर्ट
  • दिल्ली एयरपोर्ट
  • इंडिगो की फ्लाइट
  • स्पाइसजेट
  • एयरलाइन
  • अलायंस एयर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं