राजनीतिक चंदा और बोगस ट्रांजैक्शन का मामला : भीलवाड़ा में फिर आयकर विभाग की कार्रवाई

Gyan Chand Patni | Aug 19, 2025, 14:38 IST
it raj
राजस्थान के भीलवाड़ा में राजनीतिक चंदा और बोगस ट्रांजैक्शन के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। ताजा सर्च ऑपरेशन में बड़े लेन-देन का खुलासा हुआ है।

आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने मंगलवार को राजस्थान के भीलवाड़ा के कोतवाली थाना इलाके के गुर्जर मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस का भी साथ था।



यह कार्रवाई राजनीतिक पार्टियों द्वारा चंदे की प्राप्ति और बोगस ट्रांजैक्शन से जुड़ी जांच का हिस्सा है।



मॉरीशस के रास्ते ब्लैक मनी निवेश

भीलवाड़ा में आईटी टीम ने चंद्रशेखर आजाद नगर में बाकलीवाल पिता-पुत्र के यहां सर्च ऑपरेशन हुआ था। महेश का नाम ऐसे मामलों में पहले भी सामने आया है, जिसमें मॉरीशस के जरिए बड़ा निवेश किया गया था। आयकर विभाग को संदेह है कि ये निवेश ब्लैक मनी का हिस्सा हो सकता है, और फिलहाल इस पर भी जांच जारी है।



राजनीतिक पार्टी की फर्जी अकाउंटिंग

यह मामला भीलवाड़ा के तीन लोगों - विकास व्यास, दीपक जोशी और कमलेश आचार्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी ‘नेशनल सर्व समाज’ नाम से रजिस्टर्ड की थी, लेकिन यह पार्टी कभी चुनाव में नहीं उतरी।



इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने इस पार्टी के लिए चंदा लिया और उसे ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए इस्तेमाल किया।



राजस्थान के सरकारी कॉलेज में खाली रह गईं 68 हजार सीट, अब 23 अगस्त तक दोबारा ए​डमिशन का मौका



राजस्थान दूध उत्पादन में देश का सिरमौर, लेकिन संकट भी कम नहीं, न हरा चारा और न ही कोल्ड चेन



पिछली कार्रवाई से मिली जानकारी

14 जुलाई को भीलवाड़ा में एक अकाउंटेंट के यहां छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई से ही राजनीतिक पार्टियों के फर्जी लेन-देन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।



​राजस्थान के अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की कमी, खरीद पर कुंडली मार बैठा RMSCL, जानें पूरा मामला





सबसे पहले कहां हुई कार्रवाई

भीलवाड़ा में कार्रवाई से पहले आयकर विभाग की टीम ने गाजियाबाद में पार्टी के रजिस्टर्ड ऑफिस पर भी छापा मारा। यहां लॉक मिला था, जिससे संदेह और बढ़ गया।



राजनीतिक चंदा और बोगस ट्रांजैक्शन का मामला नेशनल सर्व समाज पार्टी से जुड़ा है, जो बेहद गंभीर है।



FAQ

  1. 1. भीलवाड़ा में आयकर विभाग की कार्रवाई किस मामले में की जा रही है?
    आयकर विभाग की कार्रवाई राजनीतिक चंदे और बोगस ट्रांजैक्शंस से जुड़े मामले में की जा रही है।
  2. 2.राजनीतिक पार्टी किस नाम से बनाई गई थी?
    यह पार्टी ‘नेशनल सर्व समाज’ नाम से बनाई गई थी। इसके मुख्य लोग वकील विकास व्यास, दीपक जोशी और कमलेश आचार्य थे, जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा।
  3. 3. क्या ब्लैक मनी का इस्तेमाल किया गया है?
    आयकर विभाग को संदेह है कि इस पार्टी के जरिए ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए फर्जी ट्रांजैक्शंस किए गए थे। इन लेन-देन की जांच अब जारी है।

thesootr links



द सूत्र कीt खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • आयकर विभाग
  • ब्लैक मनी
  • राजनीतिक चंदा और बोगस ट्रांजैक्शन
  • नेशनल सर्व समाज पार्टी
  • भीलवाड़ा में आयकर विभाग की कार्रवाई