10वीं-12वीं में पूरक छात्रों के लिए बड़ा मौका, सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान

Ashish Bhardwaj | Apr 15, 2026, 16:56 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षा 14 मई से शुरू होगी। 15 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

News In Short

  • राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा की है।
  • परीक्षा 14 मई 2026 से शुरू होगी, आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • छात्रों को 22 अप्रैल तक बिना अतिरिक्त शुल्क के आवेदन करने का मौका मिलेगा।
  • दिव्यांग छात्रों और शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए परीक्षा शुल्क में राहत दी गई है।
  • परीक्षा फीस ₹600 से ₹650 तक होगी, प्रैक्टिकल विषयों के लिए ₹100 अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

News In Detail

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने उन छात्रों के लिए एक मौका और दे रहा है, जो 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा के एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए थे या जिनके अंक अपेक्षाकृत कम थे। बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई 2026 से शुरू होंगी और आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।



आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

बोर्ड ने बताया कि छात्र 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सामान्य फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 24 अप्रैल 2026 तक छात्रों को बैंक में फीस जमा करनी होगी। जो छात्र समय सीमा के बाद आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। ऐसे छात्रों को 29 अप्रैल 2026 तक बैंक में चालान जमा करना अनिवार्य होगा।




परीक्षा फीस का विवरण

नियमित छात्रों के लिए: ₹600


प्राइवेट छात्रों के लिए: ₹650


प्रैक्टिकल विषयों के लिए: प्रति विषय ₹100 अतिरिक्त



इसके अलावा, दिव्यांग छात्रों और शहीद सैनिकों के बच्चों को विशेष राहत दी गई है। इन्हें केवल ₹50 का टोकन शुल्क देना होगा और बाकी परीक्षा शुल्क पूरी तरह से माफ रहेगा।



छात्रों के लिए एक और मौका

यह सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका है जो पहले प्रयास में सफल नहीं हो पाए थे या फिर किसी एक या दो विषय में कम अंक आए थे। वे विद्यार्थी इस परीक्षा के जरिए एक बार फिर अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।



बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी, ताकि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।



कैसे करें आवेदन

छात्र अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं। अधिक जानकारी बोर्ड वेबसाईट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।



यहां करें कॉन्टेक्ट

बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 और इमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।



ये भी पढे़:-

कोल्ड ड्रिंक माजा की बोतल में निकला प्लास्टिक का टुकड़ा, कंपनी पर 2.50 लाख का जुर्माना



कूनो का चीता 18 दिन बाद फिर राजस्थान सीमा में घुसा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट



पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को कोर्ट से झटका, अब 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा



क्या बच्चों के नाम पर हो रही है सियासत, सूची से भाजपा नेताओं के नाम गायब, सोशल मीडियो पर हो रही चर्चा



Tags:
  • राजस्थान बोर्ड
  • सप्लीमेंट्री परीक्षा
  • शहीद सैनिक
  • 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • RBSE