पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को कोर्ट से झटका, अब 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Ashish Bhardwaj | Apr 15, 2026, 15:54 IST
Share
purv ias su
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्हें दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।

News In Short

  • पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
  • कोर्ट ने एसीबी की रिमांड अर्जी अस्वीकार कर दी, सुबोध ने इसका विरोध किया था।
  • सुबोध अग्रवाल ने जेल में खतरे का हवाला देते हुए अलग सेल में रखने की अपील की।
  • पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, लेकिन जांच रिपोर्ट सामान्य आई।
  • सुबोध ने मीडिया में सवालों का जवाब न देने की बात की, अधिकारियों पर आरोप लगाया।

News In Detail

राजस्थान में 960 करोड़ रुपए के चर्चित जल जीवन मिशन घोटाले मामले में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को रिमांड अवधि खत्म होने पर एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। एसीबी ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल ने इसका विरोध किया।

सुबोध ने यह कहा कोर्ट में

कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसीबी द्वारा दायर की गई रिमांड की अर्जी को अस्वीकार कर दिया। सुबोध अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान सुबोध अग्रवाल ने जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर अदालत से अपील की कि उन्हें अलग सेल में रखा जाए। क्योंकि, उन्हें जेल में खतरा महसूस हो रहा है।

सवालों के जवाब न देने की शिकायत

सुबोध अग्रवाल ने कोर्ट में कहा कि एसीबी अधिकारी यह गलत कह रहे हैं कि मैंने जांच एजेंसी को सवालों का जवाब नहीं दिया। मैंने जांच में एसीबी को पूरा सहयोग किया है। उसके सारे सवालों का जवाब दिया है। एसीबी अधिकारी बार-बार मीडिया में गलत खबरें छपवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसीबी को बताना चाहिए कि मैंने किन सवालों का जवाब नहीं दिया?

पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबियत

मंगलवार शाम को सुबोध अग्रवाल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उनकी जांच करवाई गई। लेकिन उनके स्वास्थ्य की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई थीं और कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई।

कोर्ट का निर्णय और अगला कदम

कोर्ट ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुबोध अग्रवाल को ज्यूडिशल कस्टडी में भेजने का निर्णय लिया। इस मामले की अगली सुनवाई अब 14 दिन बाद होगी, जब उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होगी।

ये भी पढे़:-

गिरफ्तार सुबोध अग्रवाल ने लिया सीनियर आईएएस सुधांश पंत का नाम, बोले-जिन मामलों की जांच हो रही, उनमें 33 मामले इनके

सास के निधन पर पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की जमानत अर्जी खारिज, SIT ने 12 घंटे तक दागे 125 सवाल

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल रिमांड पर, एसीबी उगलवाएगी 960 करोड़ के घोटाले का सच

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने घुटने टेके, जानिए गिरफ्त में आने के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता

Tags:
  • जल जीवन मिशन घोटाले
  • एसीबी
  • पुलिस कस्टडी
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा