कोल्ड ड्रिंक माजा की बोतल में निकला प्लास्टिक का टुकड़ा, कंपनी पर 2.50 लाख का जुर्माना
thesootr Desk | Apr 15, 2026, 16:14 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान केे जैसलमेर में कोका कोला की माजा बोतल में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने पर उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर 2.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आयोग ने इस मामले में लापरवाही मानते हुए यह जुर्माना लगाया।
News In Short
- जैसलमेर में कोल्ड ड्रिंक माजा की बोतल में मिला प्लास्टिक का टुकड़ा।
- उपभोक्ता आयोग ने कोका कोला पर लगाया 2.50 लाख का जुर्माना।
- तुषार पुरोहित ने सीलबंद बोतल में प्लास्टिक मिलने पर अदालत का रुख किया था।
- अदालत ने कहा कि कोका कोला ने गुणवत्ता नियंत्रण में लापरवाही बरती।
- 45 दिन में जुर्माना न भरने पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अतिरिक्त जुर्माना।
News In Detail
केरेट खरीदते ही बोतल में दिखा प्लास्टिक का टुकड़ा
बोतल सीलबंद थी और उसे खोला तक नहीं गया था, फिर भी अंदर साफ तौर पर प्लास्टिक का एक टुकड़ा तैरता दिख रहा था। तुषार ने तुरंत अन्य बोतलों की भी जांच की। उन्होंने मामले की सूचना दुकानदार को दी, लेकिन जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया।
कंज्यूमर कोर्ट में पेश हुई सीलबंद बोतल
कोका कोला कंपनी की ओर से यह सफाई पेश करने की कोशिश की गई कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया बेहद सुरक्षित और आधुनिक है, लेकिन आयोग ने इस दलील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनी होने के बावजूद पीने योग्य उत्पाद में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलना गंभीर लापरवाही है।
2.50 लाख का जुर्माना, 45 दिन में भरना होगा पैसा
कोर्ट ने कंपनी को यह राशि 45 दिनों के भीतर जमा कराने का आदेश दिया है। अगर देरी होती है तो 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।
आम उपभोक्ता की जीत
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अगर किसी को खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ में गंदगी मिलती है तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि उपभोक्ता अदालत का दरवाजा जरूर खटखटाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:-
सलमान खान को पान मसाला विज्ञापन विवाद में मिली राहत, उपभोक्ता आयोग में व्यक्तिगत पेशी पर लगी रोक
एनसीईआरटी की किताब से हटा विवादित नक्शा, जैसलमेर-बीकानेर अब नहीं दिखेंगे मराठा साम्राज्य का हिस्सा
जैसलमेर आने वाले पर्यटकों की जेब होगी ढीली, एक फरवरी 2026 से लागू हो रहा यह टैक्स
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari