नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा-वर्तमान परिस्थितियों में नहीं हो सकते चुनाव

Amit Baijnath Garg | Aug 05, 2025, 20:20 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव संभव नहीं हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव पर रोक की जिम्मेदारी गहलोत सरकार पर डाली।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई के साथ राजधानी जयपुर में प्रदर्शन करने के बाद डिप्टी सीएम व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा है कि भाजपा छात्र हितों की पक्षधर है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव करवाना व्यावहारिक नहीं है।



उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में छात्रसंघ चुनावों के संबंध में पुख्ता नीति बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है। बैरवा ने साफ तौर पर कहा है कि वर्तमान में सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाएगी।



NSUI का जयपुर में प्रदर्शन : सचिन पायलट और कार्यकर्ताओं पर चली वाटर कैनन, छात्रसंघ चुनाव की कर रहे मांग



सवाल तो पूर्व सीएम गहलोत से पूछना चाहिए

डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों पर रोक तो गहलोत सरकार के कार्यकाल में ही लगी थी, इसलिए पायलट का प्रदर्शन गहलोत सरकार के फैसले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जवाब तो पायलट और गहलोत को देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने छात्रसंघ चुनावों पर पाबंदी क्यों लगाई थी।



छात्रसंघ चुनाव मामला: सरकार ने मांगा समय, हाई कोर्ट ने जवाब पेश करने के लिए दी 10 दिन की मोहलत



छात्रसंघ चुनाव की लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंची, कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय को किया तलब



कांग्रेस सरकार ने ही लगाई थी पाबंदी

गौरतलब है कि साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने थे और कांग्रेस सरकार पेपर लीक सहित जल जीवन मिशन घोटाले जैसे मामलों से जूझ रही थी। भाजपा ने पेपर लीक को मुद्दा बनाकर लगातार कांग्रेस को घेरे रखा था। इस कारण कांग्रेस सरकार की साख विशेषकर युवा वर्ग में बुरी तरह प्रभावित हुई थी।



इस कारण कांग्रेस सरकार ने साल 2023 में छात्रसंघ चुनाव पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद दिसंबर, 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद भी साल 2024 में भी छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए गए। अब इस साल भी राज्य सरकार ने चुनाव करवाने से इनकार कर दिया है।



FAQ

  1. 1. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने क्यों कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सकते?
    डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं है, और राज्य सरकार इस पर पुख्ता नीति तैयार करने के लिए विचार कर रही है।
  2. 2. गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक क्यों लगाई थी?
    गहलोत सरकार ने 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले पेपर लीक और जल जीवन मिशन घोटालों के चलते छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी, ताकि सरकार की साख को बचाया जा सके।
  3. 3. क्या भाजपा सरकार ने छात्रसंघ चुनाव करवाने का निर्णय लिया है?
    नहीं, भाजपा सरकार ने 2024 में भी छात्रसंघ चुनाव करवाने से इनकार किया है और इस मामले में पुख्ता नीति बनाने के लिए विचार कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • सचिन पायलट
  • प्रेमचंद बैरवा
  • गहलोत सरकार
  • छात्रसंघ चुनाव
  • डिप्टी सीएम व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा