मुकदमे कम करने के लिए नई पहल, गर्मियों की छुट्टियों में होगी नियमित सुनवाई

Mukesh Sharma | May 28, 2026, 17:30 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाई कोर्ट में 28 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इस बार मुकदमों की सुनवाई के लिए अहम बदलाव किया गया है। नियमित डिवीजन बेंच और अतिरिक्त सिंगल बेंच छुट्टियों में भी जरूरी मामलों की सुनवाई कर मुकदमों का निपटारा करेंगी।

News In Short

  • हाई कोर्ट में बड़ा बदलाव, गर्मियों की छुट्टियों में पहली बार नियमित सुनवाई करेंगी डिवीजन बेंच।
  • 28 मई से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, त्योहार के कारण पहले शुरू हुईं छुट्टियां।
  • अब एक के बजाय दो सिंगल बेंच और नियमित डिवीजन बेंच संभालेंगी जरूरी मामलों का मोर्चा।
  • डीबी के लिए चीफ जस्टिस की मंजूरी का झंझट खत्म, नहीं करना होगा छुट्टियां बीतने का इंतजार।
  • हाई कोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों का भारी बोझ, आंकड़ा पहुँचा 33.5 लाख पार।

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट में 28 मई से ही गर्मियों की छुट्टी शुरु हो गई हैं। ये छुट्टियां 28 जून तक चलेंगी। अदालतें अब नियमित रुप से 29 जून से ही खुलेंगी।



हाई कोर्ट में तो हालांकि नियमित रुप से एक जून से गर्मियों की छुट्टी शुरु होनी हैं। लेकिन गुरुवार 28 मई को ईद का अवकाश और शनिवार व रविवार को नियमित अवकाश होने से हाई कोर्ट सहित सभी सिविल कोर्ट में 28 मई से ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। हाई कोर्ट प्रशासन ने सैंडविच डे होने के कारण 29 मई की भी छुट्टी कर दी है।



पहली बार नियमित रुप से डिविजन बैंच करेंगी सुनवाई

हाई कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों में अब तक एक सिंगल बैंच की जरुरी मामलों की सुनवाई करती रही हैं। इस बार पहली बार जयपुर बैंच में दो सिंगल अवकाशकालीन बैंच जरुरी मामलों की सुनवाई करेंगी।



अभी तक अवकाश के दौरान डिविजन बैंच यानी खंडपीठ (डीबी) गठित नहीं होती थीं। किसी मामले में बेहद जरुरी होने पर चीफ जस्टिस की अनुमति से ही डिविजन बैंच (डीबी) गठित होती थी। केवल उसी मामले की सुनवाई होती थी, जिसके लिए विशेष तौर पर इसका गठन किया जाता था।



इस साल पहली बार गर्मियों की छुट्टीयों में डिविजन बैंच भी नियमित रुप से मुकदमों की सुनवाई करेंगी। हालांकि यह बैंच सिर्फ जरुरी मामलों की ही सुनवाई करेंगी।



जयपुर में दो एसबी और एक डीबी गठित होने से मुकदमों की सुनवाई और निपटारे में तेजी आएगी। पक्षकारों को गर्मियों का अवकाश खत्म होने का इंतजार नहीं करना होगा।



अन्यथा अवकाश खत्म होने पर पहले ही मुकदमों के अंबार से लदी अदालतों में जरुरी मुकदमों को सूचीबद्ध करवाने की होड़ लग जाती थी। लेकिन इस बार गर्मियों के अवकाश में डीबी होने से इस प्रवृत्ति में कमी आना तय है।



जयपुर में इनकी होगी एसबी

जयपुर बैंच में 1 से 5 जून तक जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस संगीता शर्मा, 8 से 12 जून तक जस्टिस बिपिन गुप्ता और जस्टिस चंद्रप्रकाश श्री​माली, 15 और 16 जून तथा 18 व 19 जून को जस्टिस ​बिपिन गुप्ता और जस्टिस रवि चिरानिया तथा 22 से 25 जून तक जस्टिस रवि चिरानिया तथा जस्टिस अनुरुप सिंघी की दो-दो सिंगल बैंच सुनवाई करेंगी।



इनकी होगी डीबी

जयपुर बैंच में गर्मियों के अवकाश में 1 से 5 जून तक जस्टिस मनीष शर्मा और जस्टिस आनंद शर्मा,8 से 12 जून तक जस्टिस उमाशंकर शर्मा तथा जस्टिस अशोक कुमार जैन, 15 से 16 जून तथा 18 से 19 जून को जस्टिस गणेशराम मीणा तथा जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर तथा 22 से 25 जून तक जस्टिस शुभा मेहता तथा जस्टिस संदीप तनेजा की डीबी सुनवाई करेगी।



जोधपुर मुख्य पीठ में यह व्यवस्था

जोधपुर मुख्य पीठ में 1 से 5 जून तक जस्टिस संजीत पुरोहित,8 से 12 जून तक जस्टिस संदीप शाह,15 से 16 जून व 18 से 19 जून को जस्टिस मुकेश राजपुरोहित तथा 22 से 25 जून तक जस्टिस बलजिंदद सिंह संधू की सिंगल बैंच सुनवाई करेंगी।



इनकी होगी डीबी

1 से 5 जून जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी और जस्टिस रेखा बोराणा,8 से 12 जून जस्टिस फरजंद अली और जस्टिस सुनील बेनीवाल,15-16 जून तथा 18-19 जून को जस्टिस नुपुर भाटी व जस्टिस ब​लजिंदर सिंह संधू तथा 22 से 25 जून तक जस्टिस कुलदीप माथुर व जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की डीबी सुनवाई करेंगी।





Ashish Bhardwaj - 2026-05-28T171127.153

ये भी पढे़:-

जोधपुर पहुंचे आसाराम, करेंगे सरेंडर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमानत अवधि खत्म



​राहुल गांधी से मिला NEET-स्टूडेंट का परिवार, मुलाकात में हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद



पहले 4 लोगों को मारा, फिर कार में बैठाकर किया आग के हवाले, दिया दुर्घटना का रंग



बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग





Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश
  • सिंगल बेंच