​राहुल गांधी से मिला NEET-स्टूडेंट का परिवार, मुलाकात में हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद

Ashish Bhardwaj | May 28, 2026, 16:09 IST
Share
rahul
rahul Photograph: (The sootr)

राजस्थान के NEET पेपर लीक के बाद जान देने वाले छात्र प्रदीप के परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में परिवार के साथ सीकर का एक हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद था।

News In Short

  • सीकर के नीट छात्र प्रदीप के परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।
  • प्रदीप ने नीट परीक्षा रद्द होने के बाद 15 मई 2026 को सुसाइड किया था।
  • राहुल से मुलाकात के समय परिवार के साथ सीकर का हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद था।
  • NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले, मुझे हिस्ट्रीशीटर के बारे में कुछ नही बताया।

News In Detail

राजस्थान में सीकर में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड करने वाले प्रदीप माहिच के परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। बुधवार शाम को हुई इस मुलाकात में परिवार के साथ सीकर का एक हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद था।

राहुल ने परिवार को सांत्वना दी

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी निवासी प्रदीप माहिच ने नीट परीक्षा रद्द होने पर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पिछले दिनों परिवार से मिलने गए थे। तब उन्होंने राहुल गांधी से फोन पर बात करवाई थी।

इसके बाद 26 मई को देर रात प्रदीप के पिता के पास कॉल आया और कहा था कि राहुल गांधी ने उन्हें मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। इस पर प्रदीप के पिता राजेश, बहन बबीता, चचेरा भाई विजेंद्र माहिच, श्रवण कांटीवाल और हिस्ट्रीशीटर राजेश कुमार जोया दिल्ली पहुंचे।

राहुल गांधी ने प्रदीप की बहन बबीता के सिर पर हाथ रखकर कहा कि ये मेरी भी बहन है। प्रदीप के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

परिवार के साथ हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी

परिवार के साथ मौजूद हिस्ट्रीशीटर राजेश कुमार जोया की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। राजेश जोया पर 2004 से 2024 तक कुल 14 मामले दर्ज हैं।

इनमें हत्या, मारपीट और राजकार्य में बाधा जैसे केस शामिल हैं। उनका नाम गैंगस्टर रोहित गोदारा से भी जुड़ा हुआ है। राजेश जोया खुद को भीम सेना का राष्ट्रीय सचिव और अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी की यूथ विंग का उपाध्यक्ष बताता है।



WhatsApp Image 2026-05-28 at 4.40.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-28 at 4.40.10 PM


NSUI अध्यक्ष ने दी यह सफाई

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि उन्हें हिस्ट्रीशीटर की उपस्थति के बार में कोई भी जानकारी नहीं है। उन्हें परिवार ने अपने साथ आए लोगों को रिश्तेदार बताया था। उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और अन्याय का सामना कर रहे लोगों को इंसाफ दिलवाना है।

छात्र ने किया था सुसाइड

प्रदीप माहिच झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी इलाके का रहने वाला था। उसने नीट पेपर लीक के बाद 15 मई 2026 को सुसाइड कर लिया था।

परिवार के अनुसार यह प्रदीप का तीसरा अटेम्प्ट था। इस बार उसके 650 प्लस नंबर बन रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने के कारण वह मानसिक रूप से आहत हुआ।

परिवार ने प्रदीप के सुसाइड के बाद सीकर के एसके हॉस्पिटल में करीब 26 घंटे से अधिक धरना भी दिया। इस घटना ने छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों में चिंता और आक्रोश पैदा किया।

FAQ

  1. प्रदीप माहिच ने सुसाइड क्यों किया?
    परिवार के अनुसार प्रदीप का यह तीसरा अटेम्प्ट था। इस बार उसके 650 प्लस नंबर बन रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने से मानसिक आघात के कारण उसने सुसाइड किया।
  2. हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया कौन है?
    परिवार के साथ सीकर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया मौजूद था। NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि परिवार ने उन्हें रिश्तेदार बताया था। राजेश पर हत्या, मारपीट और अन्य 14 मामले दर्ज हैं।

ये खबर भी पढे़:-

NEET पेपर लीक पर सुसाइड करने वाले छात्र को NSUI की मदद, परिवार को दिए 11 लाख रुपए

बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग

अवैध पटाखों के ​सील कारखाने में क्यों लग रही बार-बार आग, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

चलती कार में लगी भीषण आग, कांग्रेस नेता सहित 4 लोग जिन्दा जले

Tags:
  • राहुल गांधी
  • भीम सेना
  • NEET पेपर लीक
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा
  • विनोद जाखड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा