पहले 4 लोगों को मारा, फिर कार में बैठाकर किया आग के हवाले, दिया दुर्घटना का रंग

Jageshwar prasad | May 28, 2026, 16:01 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-28T155950.988
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अजमेर के बोराड़ा में कार में आग लगने की घटना को पुलिस ने हत्या का मामला पाया है। जांच में सामने आया है कि कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी, उनकी मां, पत्नी और भांजी की पहले हत्या की गई, फिर उन्हें कार में बैठाकर आग के हवाले कर दिया गया।

News In Short

  • अजमेर के बोराड़ा में कार में आग लगने की घटना हत्या निकली।
  • कांग्रेस नेता और परिवार के तीन सदस्यों के शव जली हुई कर में मिले थे।
  • पुलिस में जांच में पाया कि हत्या पहली पत्नी ने बेटे-बेटी के संग मिलकर की।
  • आरोपियों ने धारदार हथियारों से हत्या कर शवों को कार में डालकर आग लगा दी।
  • पुलिस ने हथियार बरामद कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

News In Detail

राजस्थान के अजमेर जिले में एक कार में 4 लोगों के जिंदा जलने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है जो पारिवारिक साजिश का हिस्सा है। इस घटना को शुरुआत में कार में आग लगने की दुर्घटना माना जा रहा था, वह अब एक हत्याकांड बनकर सामने आया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच परिवार के चार सदस्यों की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही कुछ लोगों ने की है।

पहली पत्नी, बेटा और बेटी ने रची साजिश

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस मामले का बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मृतक पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरीकी पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घर में पहले हुआ था हमला, फिर शवों को कार में डाला

पुलिस जांच के अनुसार आरोपियों ने पहले फार्म हाउस में रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, उनकी दूसरी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमला इतना तीव्र था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद आरोपी सबूत मिटाने की नीयत से चारों शवों को एक स्कॉर्पियो कार में डालकर फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले गए। वहां उन्होंने कार को आग के हवाले कर दिया ताकि यह मामला एक साधारण सड़क दुर्घटना लगे।

शवों की स्थिति और खून के धब्बों से खुली पोल

गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे स्थानीय लोगों को बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक जलती हुई एसयूवी दिखाई दी थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एसयूवी में पीछे की सीट पर तीन शव मिले थे, जबकि एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ था।

पूर्व सरपंच की पत्नी सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले थे, जिससे साफ हो रहा था कि उनकी मौत आग से नहीं बल्कि हथियार के हमले से हुई है।

पुलिस ने जब घटनास्थल और फार्म हाउस का निरीक्षण किया तो हैरान कर देने वाले सबूत मिले। फार्म हाउस के अंदर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। वहीं, एक ट्रैक्टर की डीजल टैंक की नली पर भी खून के धब्बे मिले। ये सबूत देखकर पुलिस को तुरंत शक हुआ कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि कोई बड़ी साजिश है। जब पुलिस ने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।



ChatGPT Image May 28, 2026, 04_05_59 PM
ChatGPT Image May 28, 2026, 04_05_59 PM


हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह हत्या पुरानी पारिवारिक रंजिश और दूसरी शादी को लेकर हुए विवाद का नतीजा है।

पूरे इलाके में सनसनी

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे बोराड़ा और आसपास के इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि रिश्तों की दीवारों के भीतर ही इतना खूनी खेल खेला गया। एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर अपने ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है और जल्द ही मामले को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग

रीट मैंस 2026 का रिजल्ट जारी, भरे जाएंगे शिक्षकों के 7759 पद

अवैध पटाखों के ​सील कारखाने में क्यों लग रही बार-बार आग, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

RPSC ने निकाली APO की वैकेंसी, LLB पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

Tags:
  • हत्या का मामला
  • पारिवारिक विवाद
  • हत्याकांड
  • आपसी रंजिश
  • पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा