5 राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 37 आईएएस-आईपीएस बनेंगे ऑब्जर्वर, सबसे अधिक अफसर पश्चिम बंगाल
News In Short
- पांच राज्यों के चुनाव में राजस्थान से 37 आईएएस व आईपीएस बनेंगे ऑब्जर्वर
- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुड्डुचेरी और असम में होने हैं विधानसभा चुनाव।
- ऑब्जर्वर बनाए गाए अधिकारियों में 28 आईएएस और 9 आईपीएस।
- राजस्थान सबसे अधिक 17 आईएएस व तीन आईपीएस जाएंगे पश्विम बंगाल।
- मतदान से लेकर मतगणना की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर रखेंगे निगरानी।
News In Detail
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने राजस्थान कैडर के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया है। ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इनकी जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की रहेगी।
सबसे अधिक अफसर जाएंगे बंगाल
सबसे अधिक तैनाती पश्चिम बंगाल में की गई है, जहां 17 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तमिलनाडु में 6 आईएएस और 2 आईपीएस, केरल में 2 आईएएस और 2 आईपीएस तथा पुडुचेरी और असम में एक-एक आईएएस और आईपीएस अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाया गया है।
सीनियर अफसरों के भी नाम
इन अधिकारियों में कई वरिष्ठ और अनुभवी नाम भी शामिल हैं। इन्हें चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। उनकी भूमिका में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करना शामिल रहेगा।
गुजरात और गोवा में भी एक-एक आईएएस अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों की तैनाती का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाना है, ताकि मतदाताओं का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में बना रहे।
बंगाल में ये अफसर जाएंगे
आईएएस अधिकारियों में नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन, आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्वमोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद मदन, हरि मोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, टीकम चंद बोहरा, हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला, चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा,अशुतोष गुप्ता,रुकमणी रियार। आईपीएस अफसर रुपिंदर सिंह,दीपक कुमार और विकास कुमार पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारी निभाएंगे।
इन्हें मिली अन्य राज्यों में जिम्मेदारी
इसी प्रकार तमिलनाडु में आईएएस कृष्ण कुणाल, रवि कुमार सुरपुर, शुचि त्यागी, भारती दीक्षित, हरफूल सिंह यादव तथा आईपीएस लता मनोज कुमार और प्रफुल्ल कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
पुडुचेरी में आईएस अजय असवाल और आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को, केरल में आईएएस अनुपमा जोरवाल, भंवर लाल, आईपीएस विष्णु कांत और परम ज्योति को तैनात किया गया है। इसी तरह असम में आईएएस हिम्मत सिंह बरहठ और आईपीएस अंशुमान भोमिया को ऑब्जर्वर बनाया है। इनके अतिरिक्त गुजरात में आईएएस मातादीन मीणा और गोवा में पूजा कुमारी पार्थ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
ये भी पढे़:-
मानवेंद्र सिंह के दूसरे विवाह पर विवाद गहराया, चारण महासभा ने किया सामाजिक बहिष्कार का ऐलान