राजस्थान में सड़क के गड्ढों का नामकरण, कहीं बालमुकुंदाचार्य गड्ढा, तो कहीं सराफ गड्ढा

Nitin Kumar Bhal | Jul 22, 2025, 10:52 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान के जयपुर में जनता ने सड़क के गड्ढों का नामकरण जनप्रतिनिधियों के नाम पर किया, यह अनूठी पहल जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी को उजागर करती है।

राजस्थान (Rajasthan) में जयपुर (Jaipur) की जनता ने एक अनोखी पहल की, जिससे उन्होंने सड़क पर बने गड्ढों का नाम उनके विधायकों के नाम पर रख दिया। हवामहल, मालवीय नगर और बगरू विधानसभा क्षेत्रों के लोग सड़कों के हालात से बेहद त्रस्त हैं। मानसून में यह समस्या और विकराल हो गई है। उनका मानना है कि यदि सड़क निर्माण का श्रेय विधायक लेते हैं, तो गड्ढों की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सड़कों में स्पेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का दावा करते हैं वहीं, दूसरी ओर मोदी की पार्टी भाजपा द्वारा शासित राजस्थान में सड़कों के हालात बदतर हैं।



यह खबर भी देखें ... राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त पर लगे गंभीर आरोप: राजभवन पहुंची शिकायत, पद से हटाने की गुहार



राजस्थान के जयपुर में सड़क के गड्डों का नामकरण क्यों किया गया?

जनता का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि नई सड़कों का उद्घाटन करते हैं और उसका श्रेय लेते हैं, तो सड़कें टूटने के बाद जिम्मेदारी भी उन्हीं पर डालनी चाहिए। इन गड्डों को जनप्रतिनिधियों के नाम से नामांकित करके जनता ने उनकी जवाबदेही की ओर इशारा किया है।



यह खबर भी देखें ... राजस्थान में निजी स्कूलों का प्रवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा, शिक्षा विभाग ने भी साधी चुप्पी



268 करोड़ खर्च फिर भी नतीजा सिफर

इस बार ₹268 करोड़ की राशि नई सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव पर खर्च की गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने ₹191 करोड़ और नगर निगम ने ₹77 करोड़ खर्च किए। हालांकि, जब नई सड़कें बनती हैं, तो जनता खुश होती है और विधायक इसका उद्घाटन करते हैं। लेकिन कुछ ही महीनों बाद सड़कें टूटकर गड्डों में बदल जाती हैं, जिससे हादसे होते हैं।



यह खबर भी देखें ... राजस्थान में जल्द बढ़ाए जा सकते हैं बिजली के दाम, डिस्कॉम की करंट देने की तैयारी



विधायकों के नाम पर सड़क के गड्ढे

जयपुर की जनता ने गड्डों का नामकरण उन विधायकों के नाम पर किया है जिन्होंने संबंधित सड़कों का उद्घाटन किया था। उदाहरण के लिए, बालमुकुंदाचार्य गड्डा, सराफ गड्डा, और कैलाश गड्डा जैसे गड्डों के नाम विधायकों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि यह साबित हो सके कि सड़कों की स्थिति पर उनका भी समान उत्तरदायित्व है।







बालमुकुंदाचार्य गड्ढा

MLA Balmukundacharya
  • लोकेशन: माउंट रोड, ब्रह्मपुरी
  • गड्ढे की उम्र: 30 दिन
  • अपराध: 1700 गाड़ियां फंसीं और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए
  • जिम्मेदार: हवामहल-आमेर जोन, हेरिटेज निगम के कार्यकारी XEN लोकेश कुमावत
  • नामकरण: सुरेश, शंकर, योगेश, प्रियांश और अन्य

सराफ गड्ढा

Kalicharan saraf


  • लोकेशन: मालवीय नगर प्रधान मार्ग
  • गड्ढे की उम्र: 55 दिन
  • अपराध: 2000 गाड़ियां फंसीं और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए
  • जिम्मेदार: मालवीय नगर जोन के एक्सईएन एमएम शर्मा
  • नामकरण: डॉ. संदीप गुप्ता

कैलाश गड्ढा

Kailash Verma MLA


  • लोकेशन: गुलाब विहार ए, जगतपुरा
  • गड्ढे की उम्र: 60 दिन
  • अपराध: 400 गाड़ियां फंसीं और 14 से ज्यादा लोग घायल हुए
  • जिम्मेदार: जगतपुरा जोन के एक्सईएन ब्रजेश गर्ग
  • नामकरण: मीना सैनी, अक्की सैनी

FAQ

  1. 1. जयपुर में गड्डों का नाम विधायकों के नाम पर क्यों रखा गया है?
    जयपुर की जनता ने गड्डों का नाम विधायकों के नाम पर इसलिए रखा है क्योंकि जब विधायक सड़क निर्माण का श्रेय लेते हैं, तो टूटने और गड्डों में बदलने के बाद इसकी जिम्मेदारी भी उन्हें ही उठानी चाहिए।
  2. 2. जयपुर में गड्डों का नामकरण करने वाली जनता का क्या उद्देश्य था?
    जनता का उद्देश्य यह था कि जनप्रतिनिधि और नगर निगम अधिकारी, जो सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ जवाबदेही तय की जाए। गड्डों का नामकरण करके जनता ने यह संदेश दिया कि नेताओं को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी।
  3. 3. जयपुर में गड्डों के कारण कितने हादसे हुए हैं?
    जयपुर में गड्डों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। जैसे कि बालमुकुंदाचार्य गड्डा में 1700 गाड़ियां फंसीं और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए। इन गड्डों के नामकरण ने नेताओं की जिम्मेदारी पर सवाल उठाया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



जयपुर नगर निगम हेरिटेज | हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य | मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ जयपुर सड़क गड्ढे | राजस्थान न्यूज | राजस्थान न्यूज अपडेट | राजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान सरकार



Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • जयपुर नगर निगम हेरिटेज
  • राजस्थान न्यूज अपडेट
  • राजस्थान न्यूज हिंदी
  • हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य
  • मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ
  • जयपुर सड़क गड्ढे