Rajasthan Weather Update : आज आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, राज्यभर में वर्षाजनित हादसे जारी

Nitin Kumar Bhal | Aug 28, 2025, 08:08 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में मानसून के चलते 28 अगस्त 2025 को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बाड़मेर, सिरोही, पाली, जालोर, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

Rajasthan Weather Update :राजस्थान में 28 अगस्त 2025 को मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाड़मेर, सिरोही, पाली, जालोर, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा, 27 अगस्त 2025 को जयपुर, जोधपुर और भरतपुर जैसे प्रमुख शहरों में तेज बारिश देखने को मिली, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। राजस्थान में मौसम का हाल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।





rajasthan-monsoon-alert-august-2025


जोधपुर में बाढ़ का कहर

जोधपुर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई बाइक और गाड़ियाँ बहने लगीं। घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।



rajasthan-monsoon-alert-august-2025

यह खबर भी देखें ...



राजस्थान में आवारा कुत्तों को लेकर नए निर्देश : फीडिंग पॉइंट तय, नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के निर्देश



बालोतरा में एक मां और दो बेटियों की मौत

बालोतरा क्षेत्र में लूणी नदी में बोलेरो गाड़ी बहने से एक मां और दो बेटियों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार, 27 अगस्त 2025 को घटी थी, जब परिवार नदी के पास जा रहा था और गाड़ी बह गई।



rajasthan-monsoon-alert-august-2025

यह खबर भी देखें ...



राजस्थान में नेताजी पर कानून का शिकंजा, फिलहाल राहत की नहीं उम्मीद



जालोर में नदी में बहे 6 युवक, 4 के शव मिले

जालोर में सुकड़ी नदी में बहे 6 युवकों में से 4 के शव बुधवार, 27 अगस्त 2025 को बरामद हुए। ये युवक नदी में नहाने गए थे और स्थानीय लोगों के चेतावनियों के बावजूद नदी में उतरे। नदी में डूबने वालों के नाम जगताराम पुत्र जेपाराम मेघवाल, मनोहर सिंह पुत्र चेलसिंह राजपूत, जितेंद्रसिंह पुत्र चेलसिंह राजपूत, श्रवण कुमार पुत्र ताराराम मेघवाल, उमाराम पुत्र चेलाराम मेघवाल और श्रवण कुमार पुत्र मोडाराम देवासी हैं। जिनमें 4 शवों को बाहर निकाल दिया हैं। हालांकि अभी प्रशासन ने यह पुष्टि नहीं कि है कि जिनके शव मिले हैं वे कौन हैं।



rajasthan-monsoon-alert-august-2025

मानसून की ट्रफ लाइन और लो-प्रेशर एरिया कहां है?

यह खबर भी देखें ...



राजस्थान विधानसभा सत्र एक सितम्बर से, पक्ष-विपक्ष दोनों बना रहे रणनीति, हावी रहेंगे ये मुद्दे



राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी राजस्थान के जिलों में मानसून एक्टिव रहेगा। राजस्थान मानसून पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि राजस्थान मानसून की स्थिति को देखतेसितंबर के पहले सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।



rajasthan-monsoon-alert-august-2025

राजस्थान में बारिश के कारण थमा यातायात

राजस्थान के कुछ इलाकों में सड़कें पानी में डूबने के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। नागौर के जसनगर में नेशनल हाईवे-458 पर लूणी नदी पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे यातायात को डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने सभी को नदी और नालों के पास जाने से मना किया है।



rajasthan-monsoon-alert-august-2025


rajasthan-monsoon-alert-august-2025

अधिक बारिश से लोगों को नुकसान

बारिश के कारण कई घरों और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इन घटनाओं से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है।



FAQ

  1. 1. राजस्थान में 28 अगस्त 2025 को कौन से जिले बारिश से प्रभावित होंगे?
    28 अगस्त 2025 को बाड़मेर, सिरोही, पाली, जालोर, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  2. 2. मानसून ट्रफ का राजस्थान पर क्या असर होगा?
    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ बीकानेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिसका असर राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों पर होगा। इसके कारण हल्की से मध्यम और कभी-कभी तेज बारिश हो सकती है।
  3. 3. जोधपुर में बारिश के दौरान क्या नुकसान हुआ है?
    जोधपुर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई बाइक व गाड़ियाँ बह गईं। इससे यातायात प्रभावित हुआ और कुछ इलाके जलमग्न हो गए।
  4. 4. राजस्थान में मानसून का असर कब तक रहेगा?
    राजस्थान में मानसून का असर अगले 2-3 दिनों तक रहेगा। 31 अगस्त तक कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
  5. 5. क्या राजस्थान में मानसून से जुड़ी सुरक्षा उपायों को लेकर कोई चेतावनी है?
    मौसम विभाग ने नदी और नालों के पास जाने से मना किया है, क्योंकि बाढ़ और तेज बहाव के कारण जानमाल का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन और राहत कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राजस्थान में मौसम का हाल
  • Rajasthan weather update
  • Monsoon
  • राजस्थान मानसून पूर्वानुमान
  • राजस्थान मानसून की स्थिति
  • राजस्थान में मानसून