Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
राजस्थान टॉप न्यूज
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
राजस्थान की सभी 419 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने ग्रामीण सत्ता में बड़ी बढ़त हासिल की है। कांग्रेस के 255 प्रधान बने हैं, जबकि भाजपा 105 पदों पर सिमट गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 24 प्रधानों के साथ प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर सामने रख दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के विधानसभा क्षेत्र दूदू में भी RLP की अयोध्या देवी प्रधान बनी हैं। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में कांग्रेस ने 23 में से 16 पंचायत समितियों में प्रधान बनाए हैं। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच
राजस्थान के बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी पंचायत समिति परिसर में ले जाने की कोशिश की गई। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों पर ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने के लिए FIR दर्ज की है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों से भरा पर्चा, वती कुमारी का अनोखा दांव, जानिए किस पार्टी से बनीं निर्विरोध प्रधान
डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया। यहां एक ही महिला ने तीन अलग-अलग तरह से नामांकन दाखिल कर दिए। प्रत्याशी वती कुमारी ने भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा। एक ही उम्मीदवार के तीन नामांकनों ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विधायक के खिलाफ गलतागेट थाने में FIR दर्ज हुई है। उन पर एक मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर इलाके से चले जाने का दबाव बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर धमकी दी। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें