Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव में टिकटों को लेकर कांग्रेस में घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

Ashish Bhardwaj | Oct 23, 2026, 20:35 IST
Rajasthan Top News
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच कांग्रेस के अंदर टिकट वितरण को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य और राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लांबा की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। लांबा ने टिकट वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठाए है।

राजस्थान टॉप न्यूज

पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच कांग्रेस के अंदर टिकट वितरण को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य और राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लांबा की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। लांबा ने टिकट वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठाए है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



राजस्थान की पंचायतों में पंच-सरपंचों की वोटिंग कल , कल बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने की तैयारी चल रही है। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतदान शनिवार, 24 अक्टूबर को होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



21 IAS अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों में निवेश तलाशने की जिम्मेदारी, DORA के निर्देशों पर करेंगे काम

राजस्थान सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों को नई भूमिकाओं में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों का मुख्य कार्य निवेश के अवसरों की खोज करना होगा। वे विभिन्न राज्यों और देशों में संभावित निवेशकों से संपर्क करेंगे और राजस्थानी प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे। यह कदम राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



बीकानेर में चुनाव ड्यूटी से गायब 28 कर्मचारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाए नोटिस; 3 दिन में जवाब मांगा

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 28 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन मामले में निलंबन भी कर सकता है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस

कुलवंत के खिलाफ पंजाब में दो साल के भीतर 10 केस दर्ज हैं और जेल में उसके पास से तीन बार मोबाइल बरामद होने की जानकारी सामने आई है। ATS और पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं, जबकि जांच का बड़ा सवाल है कि RDX किसके लिए और किस मकसद से मंगाया गया था।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



15.95 करोड़ का क्लेम, उपभोक्ता आयोग के बहुमत फैसले को अध्यक्ष का मानने से इंकार, नई बेंच गठित

राजस्थान उपभोक्ता आयोग की अजमेर सर्किट बेंच में अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा ने दो सदस्यों के बहुमत वाले फैसले को कमियों का हवाला देकर मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने 15.95 करोड़ रुपये के बीमा दावे से जुड़े इस मामले को 24 अक्टूबर को नई बेंच में पुन: सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है, जिसे उपभोक्ता कानून (धारा-47) के खिलाफ बताया जा रहा है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • AICC
  • DORA
  • RDX
  • राजस्थान उपभोक्ता आयोग
  • श्रीगंगानगर बॉर्डर
  • पंजाब पुलिस
  • पंचायती राज चुनाव
  • राजस्थान सरकार