15.95 करोड़ का क्लेम, उपभोक्ता आयोग के बहुमत फैसले को अध्यक्ष का मानने से इंकार, नई बेंच गठित

Mukesh Sharma | Oct 23, 2026, 16:44 IST
Share
अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा
अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा

राजस्थान उपभोक्ता आयोग की अजमेर सर्किट बेंच में अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा ने दो सदस्यों के बहुमत वाले फैसले को कमियों का हवाला देकर मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने 15.95 करोड़ रुपये के बीमा दावे से जुड़े इस मामले को 24 अक्टूबर को नई बेंच में पुन: सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है, जिसे उपभोक्ता कानून (धारा-47) के खिलाफ बताया जा रहा है।

जस्टिस देवेंद्र कच्छावा ने नई बैंच में सुनवाई के दिए आदेश

अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा ने दो सदस्यों के फैसले से असहमति जताते हुए और उसमें कई कमियां निकालकर 24 अक्टूबर को नई बैंच में सुनवाई के लिए आदेश कर दिए हैं। जबकि उपभोक्ता कानून की धारा-47 के तहत किसी भी मामले में बहुमत के आधार पर ही फैसला होता है।

इसके बावजूद अध्यक्ष देवेंद्र कच्छावा ने अजमेर सर्किट बैंच में मामले को पुन: सुनवाई के लिए 24 अक्टूबर को लिस्ट करने के आदेश दिए हैं। जबकि कानूनी रुप से आयोग के आदेश से असहम​त होने पर दोनों ही पक्षकारों के पास इसे राष्ट्रीय आयोग में चुनौती देने का अधिकार है।

क्या था पूरा मामला:

भीलवाड़ा जिला उपभोक्ता आयोग ने तीन जून, 2024 को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ परिवादी मैसर्स ऐडिग जेमटेक्स प्रा.लि. का परिवाद स्वीकार करते हुए 15,95,65,010 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि 9% वार्षिक ब्याज और 2.5 लाख रुपये मुकदमे खर्च सहित 2 महीने में चुकाने का आदेश दिया था।

इंश्योरेंस कंपनी ने इस आदेश के खिलाफ राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की थी। आयोग में अपील यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (United India Insurance Company Limited) बनाम नंदकिशोर जिंदल व अन्य के नाम से दर्ज है।

अपील पर आयोग की अजमेर सर्किट बैंच में सुनवाई हुई थी। आयोग अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावाहा,न्यायिक सदस्य सुरेंद्र सिंह व जय गौतम की बैंच ने 29 जून, 2026 को मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया था। दो सदस्य सुरेंद्र सिंह व जय गौतम ने अपना फैसला लिखवाकर अपने-अपने हस्ताक्षर करके अध्यक्ष को भेज दिया था।

अध्यक्ष का फैसला मानने से इंकार

अध्यक्ष ने बहुमत के फैसले को मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने 14 अगस्त,2026 के आदेश में दो सदस्यों के दिए गए फैसले में कई कमियां निकालते हुए मामले को एक नई बैंच में सुनवाई के लिए 24 अगस्त,2026 को अजमेर सर्किट बैंच में सूचीबद्ध करने के आदेश कर दिए।

यह कमियां बताई अध्यक्ष ने

  1. अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा ने 14 अगस्त,2026 के आदेश में दो सदस्यों के दिए गए फैसले में कई कमियां बताई हैं।
  2. बहस पूरी होने और निर्णय लिखाए जाने के बीच लंबा समय बीत जाने के कारण कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया गया।
  3. पार्टियों के नाम व संख्या में विरोधाभास है। निर्णय के पृष्ठ संख्या 24 के पैरा 54 में बैंक ऑफ बड़ौदा को विपक्षी संख्या 5 बताया गया है। जबकि भीलवाड़ा उपभोक्ता आयोग में अंतिम संशोधित टाईटल में बैंक को विपक्षी संख्या 4 बताया है। रिकॉर्ड पर विपक्षी संख्या 5 के रूप में कोई है ही नहीं।
  4. फैसले में परिवाद फर्म के निलंबित निदेशकों की ओर से पेश होने के कारण परिवाद को सुनवाई योग्य ही नहीं माना है। लेकिन,उन्होंने इस कानूनी तथ्य को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया कि संशोधन आदेश के तहत ऐडिग जेमटेक्स प्रा.लि.स्वयं परिवादी संख्या तीन के रूप में पक्षकार रही है। कानून के सर्वमान्य सिद्धांत के अनुसार संयोजित पक्षकार की संलिप्तता मुकदमा पेश करने की तारीख से ही प्रभावी मानी जाती है। लेकिन दोनों सदस्यों ने इस बिंदू पर कोई विचार नहीं किया है।
  5. फैसले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसलों का हवाला देकर यह माना गया कि सर्वेयर रिपोर्ट अंतिम सत्य नहीं है और बीमा कंपनी दूसरा सर्वेयर नियुक्त कर सकती थी। इसके बावजूद, मौजूदा प्रकरण में बिना किसी दूसरे सर्वेयर की नियुक्ति के बीमा कंपनी के पक्ष में निष्कर्ष देना और परिवादी को इसके लिए दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है। इसके अलावा,भीलवाड़ा उपभोक्ता आयोग पर सर्वेयर रिपोर्ट को न मानने का ठोस कारण न लिखने की टिप्पणी की है। जबकि स्वयं न्यायिक सदस्य ने भी अपने निर्णय में सर्वेयर रिपोर्ट को खारिज करने का कोई ठोस आधार स्पष्ट नहीं किया।
  6. फैसले में यह माना गया कि वादी कंपनी के विरुद्ध दिवालिया कार्यवाही शुरू होकर आर.पी. (रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल ) नियुक्त हो चुका है। इसलिए कंपनी बैंक को कर्ज चुकाने या राजीनामा करने में सक्षम नहीं है।
  7. अध्यक्ष का कहना है कि दोनों सदस्यों ने इसके लिए कोई न्यायसंगत कारण नहीं बताया है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि ऋणी व्यक्ति, बैंक की बकाया राशि क्यों नहीं जमा करवा सकता या समझौता क्यों नहीं कर सकता ?
  8. फैसले के पैरा 57 में कंपनी के अधिकृत व्यक्ति सौरभ जैन के शपथ-पत्र के साक्ष्य के आधार पर निर्णय परिवादी के पक्ष में होने की बात स्वीकार की गई है। लेकिन, इसके बावजूद विपक्षी बीमा कंपनी की साक्ष्य तुलनात्मक रूप से अधिक विश्वसनीय माना है। लेकिन,यह नहीं बताया है कि बीमा कंपनी के सबूत अधिक विश्चसनीय क्यों हैं ।

पुन:सुनवाई के आदेश

मामले में पुन:सुनवाई की जरुरत के लिए अध्यक्ष का यह भी कहना है कि हो सकता है कि बहस सुने जाने और फैसला लिखवाने के बीच काफी समय निकलने के कारण न्यायिक सदस्य सुरेन्द्र सिंह संभवतः संपूर्ण पत्रावली और अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन नहीं कर सके हैं। जबकि नियमों के तहत 30 दिन में फैसला देना जरुरी है। इन्हीं

कमियों को आधार बनाकर अध्यक्ष देवेंद्र कच्छावा ने बहुमत के फैसले को नकारते हुए 24 अक्टूबर को मामले में पुन: सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बैंच में शामिल होने वाले सदस्यों को पुरानी बैंच के दोनों के​ फैसले का अवलोकन करने को भी कहा है।

तबादले में प्रशासनिक जरूरतें सर्वोपरि, राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा- मनचाही पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं | Administrative needs paramount in transfers, Rajasthan High Court says no legal right to desired posting
तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं
23 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान हाई कोर्ट ने जीवनसाथी के पास तबादले की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने कहा कि एक ही स्थान पर पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं है। परिवार की जिम्मेदारी सिर्फ एक जीवनसाथी पर नहीं डाली जा सकती। याचिकाकर्ताओं को दोबारा अभ्यावेदन देने की छूट मिली है।
राजस्थान हाई कोर्ट ने जीवनसाथी के पास तबादले की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने कहा कि एक ही स्थान पर पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं है। परिवार की जिम्मेदारी सिर्फ एक जीवनसाथी पर नहीं डाली जा सकती। याचिकाकर्ताओं को दोबारा अभ्यावेदन देने की छूट मिली है।

यह है धारा-47

यदि बैंच के सदस्यों में किसी ​मुद्धे या मुद्धों पर एकराय न हो तो,ऐसे ​मुद्धे या मुद्धों को बहुमत से तय किया जाएगा। लेकिन,यदि सदस्य बराबर—बराबर संख्या में बंटे हों तो,उन्हें उन बिंदुओं को लिखना होगा जिन पर वे एकराय नहीं हैं,और अध्यक्ष को रेफरेंस भेजना होगा। अध्यक्ष चाहें तो स्वयं ऐसे बिुदंओं की सुनवाई करें या दूसरे सदस्यों से सुनवाई करवाएं,लेकिन इसके बाद फैसला बहुमत से ही होगा और इसमें पूर्व में सुनवाई करने वाले सदस्य भी शामिल होंगे।

अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छावा ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि आयोग में सैकडों आदेश होते हैं इसलिए उन्हें ध्यान नहीं है कि क्या मामला है।

रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है | Ritu Barala Case: Why Jaipur Police Did Not Register Zero FIR? Know What the Law Says
रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है
21 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
रितु बराला के साथ मारपीट का मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का कारण बन गया है। कांग्रेस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। धरने के बाद कांग्रेस ने अदालत जाने का निर्णय लिया है। जीरो FIR का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की शिकायतों को जल्दी दर्ज करना है।
रितु बराला के साथ मारपीट का मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का कारण बन गया है। कांग्रेस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। धरने के बाद कांग्रेस ने अदालत जाने का निर्णय लिया है। जीरो FIR का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की शिकायतों को जल्दी दर्ज करना है।

फैसला गैर-कानूनी

अध्यक्ष का यह आदेश गैर-कानूनी है। यदि वह सदस्यों के फैसले से सहमत नहीं हैं तो अपना अलग फैसला दे सकते हैं,लेकिन किसी भी स्थिति में मामले में पुन: सुनवाई का फैसला नहीं दे सकते। क्यों कि सदस्यों के फैसले में कमियां निकालना उनका नहीं बल्कि नेशनल कमीशन का काम है। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि किसी भी न्यायिक आदेश के लिए प्रशासनिक साईड से आदेश नहीं हो सकता।- एडवोकेट पूनीत शर्मा

पंचायत चुनाव: नामांकन खारिज होने पर हाईकोर्ट से राहत नहीं, चुनाव के बाद याचिका का विकल्प | Panchayat Elections: No relief from High Court on rejection of nomination, option of petition after election
पंचायत चुनाव: नामांकन खारिज होने पर हाईकोर्ट से राहत नहीं, चुनाव के बाद याचिका का विकल्प
21 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट की स्पेशल बैंच ने बुधवार को नामांकन खारिज होने की याचिका को खारिज किया। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अदालतों का हस्तक्षेप नहीं हो सकता। याचिकाकर्ता ने नामांकन पत्र में एक गलती बताई, जो तारीखों से संबंधित थी। अदालत ने पहले इस तरह के मामलों में भी यही कानूनी सिद्धांत दोहराया है।
राजस्थान हाईकोर्ट की स्पेशल बैंच ने बुधवार को नामांकन खारिज होने की याचिका को खारिज किया। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अदालतों का हस्तक्षेप नहीं हो सकता। याचिकाकर्ता ने नामांकन पत्र में एक गलती बताई, जो तारीखों से संबंधित थी। अदालत ने पहले इस तरह के मामलों में भी यही कानूनी सिद्धांत दोहराया है।
Tags:
  • राजस्थान उपभोक्ता आयोग
  • जस्टिस देवेंद्र कच्छावा
  • भीलवाड़ा जिला उपभोक्ता
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस
  • united india insurance company limited
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Supreme Court
  • बीमा कंपनी
मुंबई में 117 साल पुराना एडवर्ड विला को बेचने की तैयारी में एमपी सरकार, कीमत सैकड़ों करोड़

By Sandeep Kumar

मुंबई में 117 साल पुराना एडवर्ड विला को बेचने की तैयारी में एमपी सरकार, कीमत सैकड़ों करोड़
90 करोड़ की जमीन में पुलिस ड्राइवर फिरोज के साथ संभागायुक्त, SDM, तहसीलदार, गुंडा, भूमाफिया सब ऐसे लिंक

By Sanjay Gupta

90 करोड़ की जमीन में पुलिस ड्राइवर फिरोज के साथ संभागायुक्त, SDM, तहसीलदार, गुंडा, भूमाफिया सब ऐसे लिंक
संघ में सेवा का महत्व, राजनीति में पद की अपेक्षा न रखें, RSS प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत

By Arun Tiwari

संघ में सेवा का महत्व, राजनीति में पद की अपेक्षा न रखें, RSS प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत
दो शादी मामले में हेल्थ डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, आयुष्मान भारत के स्टेट नोडल का था प्रभार, डॉक्टरों ने बताया प्रतिशोध

By VINAY VERMA

दो शादी मामले में हेल्थ डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, आयुष्मान भारत के स्टेट नोडल का था प्रभार, डॉक्टरों ने बताया प्रतिशोध
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- परिवारवाद के सहारे कब तक चलेगी राजनीति

By Jageshwar Prasad

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- परिवारवाद के सहारे कब तक चलेगी राजनीति
राजस्थान NEET काउंसलिंग: सरकारी MBBS सीट 569 अंक पर, प्राइवेट में 177 पर एडमिशन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान NEET काउंसलिंग: सरकारी MBBS सीट 569 अंक पर, प्राइवेट में 177 पर एडमिशन
वीआईटी भोपाल विवाद में NHRC सख्त, राज्य सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, नाम और परिसर की लोकेशन पर हो रहा विवाद

By Manya Jain

वीआईटी भोपाल विवाद में NHRC सख्त, राज्य सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, नाम और परिसर की लोकेशन पर हो रहा विवाद