राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग

Ashish Bhardwaj | Aug 11, 2026, 23:50 IST
RPS के तबादले
राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में 123 RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने यह आदेश जारी किया। कई अफसरों को जिलों से रेंज, मुख्यालय और अन्य विशेष इकाइयों में भेजा गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 123 RPS के तबादले।
  • DGP राजीव शर्मा ने तबादला आदेश जारी किए।
  • कई डिप्टी एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी।
  • अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, रेंज और जिलों में भेजा गया।
  • सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश।

राजस्थान में मंगलवार का दिन प्रशासनिक सर्जरी के लिहाज से अहम रहा। नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव को देखते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 183 अफसरों के तबादले के बाद देर रात पुलिस महकमे में भी थोकबंद ट्रांसफर हुए। कुल 123 डीएसपी इधर से उधर किए गए। डीजीपी राजीव शर्मा ने आदेश जारी किए।



राजस्थान पुलिस में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के आदेश के बाद कई एडिश्नल एसपी, डीएसपी और समान पदों परर तैनात पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया । इनमें कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है



जबकि कुछ अफसरों को रेंज, पुलिस हेडक्वार्टर, विजिलेंस, क्राइम ब्रान्च और दूसरी पुलिस यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महकमे में हुए तबादलों का असर जयपुर कमिश्नरेट पर भी हुआ है। बड़े स्तर पर एसीपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। अशोक नगर, मालवीय नगर, आमेर समेत कई सर्किल के एसीपी बदले गए हैं।



ट्रांसफर ऑर्डर जारी होते ही लागू हो गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह पहुंचकर अपनी ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद कई जिलों और पुलिस यूनिट में अफसरों की जिम्मेदारियां बदलेंगी।



इससे पहले, मंगलवार शाम को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 183 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इनमें तीन साल से ही एक ही स्थान पर जमे और गृह जिले में लगे अधिकारियों को बदला गया था। बीते दिनों स्टेट इलेक्शन कमीशन ने एक ही जगह पर तीन साल से तैनात अफसरों को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।





48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान में 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है। इन्हें सूबे के अलग-अलग जिलों और पुलिस यूनिट में तैनात किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ ने आदेश जारी किए। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई ट्रेनी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। ओमप्रकाश गोदारा को ACP कोतवाली, नेहा राव को ACP ट्रैफिक साउथ-2 और कमल कुमार को ACP ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी दी गई।





ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर



8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर



मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक



नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज, कहा-हाई कोर्ट जाएंगे





Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • राजीव शर्मा
  • पुलिस विभाग
  • राजस्थान पुलिस
  • तबादले
  • RPS