क्या राजस्थान पुलिस का डेटा हैकर्स के पास पहुंचा? 86 लाख ईमेल और 59 हजार मोबाइल नंबर होने का दावा

Ashish Bhardwaj | Oct 23, 2026, 14:26 IST
Share
क्या राजस्थान पुलिस का डेटा हैक हो गया
क्या राजस्थान पुलिस का डेटा हैक हो गया

राजस्थान पुलिस के डेटा की साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। Scarlettgroup नाम के एक साइबर अटैकर्स ग्रुप ने दावा किया है कि उसके पास राजस्थान पुलिस और सरकारी विभागों से जुड़ा डेटा है। ग्रुप ने अपने दावे के समर्थन में FIR और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के नमूने साझा करने की बात भी कही है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

5,926 मेलबॉक्स और 86.3 लाख ईमेल हैक होने का दावा

Scarlettgroup के दावे के मुताबिक, उसके पास 5,926 मेलबॉक्स में मौजूद करीब 86.3 लाख ईमेल का डेटा है। इसके अलावा 7.83 लाख से ज्यादा अलग-अलग ईमेल एड्रेस, 70,301 पहचान रिकॉर्ड और 59,460 मोबाइल नंबर होने की बात कही गई है।

दावे में 22,686 अटैचमेंट का भी जिक्र है, जिनका कुल आकार करीब 6.63 GB बताया गया है। कथित डेटा में FIR, ई-केवाईसी (eKYC), गवाहों के बयान और सरकारी ईमेल से जुड़े दस्तावेज शामिल होने की बात कही गई है। हालांकि, इनमें कितने रिकॉर्ड असली हैं, कितने पुराने हैं और कितने एक ही व्यक्ति से जुड़े हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों के ईमेल और VPN भी निशाने पर

हैकर्स ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) से जुड़े डेटा की बिक्री का दावा भी किया है। कथित सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के 1,065 मेलबॉक्स, 69 लॉगिन क्रेडेंशियल, 21 VPN लॉगिन और 64 VPN सर्टिफिकेट शामिल बताए गए हैं।

यदि ये जानकारियां असली हैं, तो मामला सिर्फ ईमेल लीक तक सीमित नहीं रहेगा। लॉगिन जानकारी का दुरुपयोग कर सरकारी खातों या नेटवर्क तक अनधिकृत पहुंच बनाने की कोशिश की जा सकती है। लेकिन अभी यह साबित नहीं हुआ है कि इन क्रेडेंशियल के जरिए किसी सरकारी सिस्टम में प्रवेश किया गया या नहीं।

पुलिसकर्मियों को पासवर्ड बदलने की सलाह

मामला सामने आने के बाद सरकारी ईमेल और डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को ईमेल के पासवर्ड बदलने और मोबाइल-लैपटॉप सहित उपकरणों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। 14 अक्टूबर को इस संबंध में एडवाइजरी जारी किए जाने की बात भी सामने आई है।

सरकारी ईमेल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने सरकारी ईमेल के इस्तेमाल पर भी नए प्रतिबंध लगाए हैं। अब पुलिसकर्मी अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी से अमेजन, फ्लिपकार्ट और जोमैटो जैसी निजी वेबसाइटों पर खाते नहीं बना सकेंगे। पहले से ऐसे खातों से जुड़ी सरकारी ईमेल आईडी हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने FIR, केस डायरी, गवाहों के बयान, बैंक विवरण और जांच रिपोर्ट जैसे दस्तावेजों तक पहुंच अधिकृत कर्मचारियों तक सीमित रखने पर भी जोर दिया है। ऐसे दस्तावेजों को बिना अनुमति डाउनलोड करने या निजी ईमेल पर भेजने पर रोक लगाई गई है।

फर्जी ईमेल और ठगी का खतरा

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि कथित डेटा लीक सही साबित होता है, तो उसका इस्तेमाल लोगों को ठगी के जाल में फंसाने के लिए किया जा सकता है। अपराधी किसी व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर या केस से जुड़ी जानकारी लेकर भरोसेमंद दिखने वाला फर्जी ईमेल या संदेश भेज सकते हैं।

यदि किसी पुलिसकर्मी के लॉगिन क्रेडेंशियल भी बाहर गए हैं, तो उसके खाते में मौजूद दस्तावेजों तक पहुंचने की कोशिश हो सकती है। कमजोर पासवर्ड या एक ही पासवर्ड का कई जगह इस्तेमाल खतरा बढ़ा सकता है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि कथित डेटा में कितने आम नागरिकों, पुलिसकर्मियों या सरकारी अधिकारियों की जानकारी है।

रैनसमवेयर जैसे हमलों में अपराधी डेटा चुराकर सार्वजनिक करने की धमकी भी दे सकते हैं। लेकिन राजस्थान पुलिस के इस मामले में सिस्टम लॉक किए जाने, फिरौती मांगे जाने या किसी सेवा के ठप होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं है।

जयपुर: खाटूश्यामजी से लौट रहे 4 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत, 2 घायल | Jaipur: 4 friends returning from Khatushyamji die in a horrific road accident, 2 injured
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
23 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर जिले के रायसर में स्विफ्ट कार का टायर फटने से कार खाई में गिर गई। हादसे में आगरा के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल निम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सभी दोस्त खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम जैसे हालात रहे।

CERT-In को सूचना, जांच से खुलेगा राज

साइबर डीआईजी शांतनु कुमार के अनुसार, मामले की जानकारी भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) को दी गई है। दिल्ली से तकनीकी टीम के जांच में शामिल होने की बात भी कही गई है। जांच में यह पता लगाना जरूरी होगा कि क्या वास्तव में किसी सरकारी सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश हुआ, FIR और CDR की प्रतियां कहां से आईं और कितने रिकॉर्ड प्रभावित हुए।

Scarlettgroup से कथित संपर्क और 100 से 200 डॉलर में समझौते की कोशिश की जानकारी भी सामने आई है, लेकिन इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। फिलहाल जांच का सबसे अहम सवाल यही है कि हैकर्स के पास वास्तविक सरकारी डेटा है या वे दबाव बनाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर दावा कर रहे हैं। असली स्थिति तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों से ही सामने आएगी।

गर्भवती नाबालिग से गैंगरेप, कार में हुआ प्रसव, नवजात की मौत: दौसा की दिल दहला देने वाली घटना | Pregnant Minor Gangraped, Delivered in Car, Newborn Dies: Heart-wrenching Incident from Dausa
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव
22 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान के दौसा जिले से हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना हुई। 16 साल की गर्भवती नाबालिग से तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को किडनैप किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता का प्रसव शुरू हो गया और उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया जिसकी मौत हो गई।

Tags:
  • fir
  • scartettgroup
  • राजस्थान पुलिस
  • सरकारी विभाग
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • सरकारी ईमेल और डिजिटल सिस्टम
  • पुलिस मुख्यालय
  • साइबर डीआईजी शांतनु कुमार
जयपुर में गोपालपुरा अंडरपास के लिए 47.87 करोड़ मंजूर, कई सड़कों का होगा चौड़ीकरण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में गोपालपुरा अंडरपास के लिए 47.87 करोड़ मंजूर, कई सड़कों का होगा चौड़ीकरण
उज्जैन में 48 दिनों से टेंट में विराजमान हैं हनुमान जी, अब तक कोई फैसला नहीं, VHP को मिले 450 आवेदन, 25 अक्टूबर की बैठक पर टिकी नजरें

By Manya Jain

उज्जैन में 48 दिनों से टेंट में विराजमान हैं हनुमान जी, अब तक कोई फैसला नहीं, VHP को मिले 450 आवेदन, 25 अक्टूबर की बैठक पर टिकी नजरें
जोधपुर में गांजा तस्करी और अवैध हथियारों पर कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में गांजा तस्करी और अवैध हथियारों पर कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार
एमपी की 23 हजार पंचायतों में समय से पहले चुनाव की तैयारी, बदलेगी दिग्विजय के दौर की व्यवस्था, ग्राम सभा के अधिकारों में भी होंगे बदलाव!

By Aman Vaishnav

एमपी की 23 हजार पंचायतों में समय से पहले चुनाव की तैयारी, बदलेगी दिग्विजय के दौर की व्यवस्था, ग्राम सभा के अधिकारों में भी होंगे बदलाव!
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 4 जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी; रात में बढ़ी ठंडक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम बदलेगा, 4 जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी; रात में बढ़ी ठंडक
राजस्थान की पंचायतों में पंच-सरपंचों की वोटिंग कल , कल बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान की पंचायतों में पंच-सरपंचों की वोटिंग कल , कल बैलेट पेपर से होगी वोटिंग
राजस्थान LDC भर्ती: 21 दिसंबर से टाइपिंग टेस्ट, 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान LDC भर्ती: 21 दिसंबर से टाइपिंग टेस्ट, 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल