सितंबर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती, पदस्थापना प्रक्रिया अंतिम चरण में
समझें क्या है पूरा मामला
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज।
- अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है पोस्टिंग।
- DGP ने जिलों से मांगी वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी।
- गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 और अनुसूचित क्षेत्र के 28 अभ्यर्थी।
- अतिरिक्त एसपी ने कहा- सितंबर तक नियुक्ति मिलने की संभावना।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में राजस्थान पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा-2024 के पोस्टिंग की कवायद तेज कर दी गई है।
संभावना जताई जा रही है कि चयनित 555 अभ्यर्थियों को अगले महीने सितंबर के पहले सप्ताह में पोस्टिंग मिल सकती है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 और अनुसूचित क्षेत्र के 28 अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।
DGP ने सभी जिलों से वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। जिसके बाद नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सूची पुलिस मुख्यालय को मिली
प्रशासनिक सुधार विभाग, राजस्थान, जयपुर से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 और अनुसूचित क्षेत्र के 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस को नियुक्ति के लिए प्राप्त हो चुकी है।
अब डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सभी जिलों से वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण पुलिस मुख्यालय को प्राप्त होते ही नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सितंबर 2026 के पहले सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की कार्रवाई जारी है।
जल्द पोस्टिंग देने की कवायद
अतिरिक्त एसपी अग्रवाल ने बताया कि विभाग स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द पदस्थापन मिल सके।
उन्होंने कहा कि जिलों से मांगी गई जानकारी के आधार पर इस कवायद को आगे बढ़ाया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
प्रक्रिया अंतिम चरण में
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और संबंधित पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से निपटाया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही जिला स्तर पर पद आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी।
विभाग की प्राथमिकता है कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की काउंसलिंग एवं आवश्यकतानुसार विभिन्न इकाइयों में तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि सितंबर में सभी कर्मचारी अपना कार्यभार ग्रहण कर सकें।
ये भी पढ़ें:-
परीक्षा हॉल में ठप होंगे मोबाइल और ब्लूटूथ के सिग्नल, RSSB लगाएगा हाई-टेक जैमर
RSSB जारी करेगा PTI भर्ती नोटिफिकेशन, जून अंत तक शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू
RSSB ने की इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं