संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार

Jyoti Mahender Bhardwaj | Sept 26, 2026, 13:43 IST
Share
लोढ़ा पर हमले की साजिश
लोढ़ा पर हमले की साजिश

राजस्थान के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की कथित साजिश का पुलिस और एजीटीएफ ने खुलासा किया है। जोधपुर से दो इनामी शूटर पकड़े गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की कथित साजिश सामने आई।
  • दो इनामी शूटर जोधपुर से गिरफ्तार किए गए।
  • सिरोही में फार्म हाउस की कई दिनों तक रेकी की गई।
  • पाली में विदेशी पिस्टल, 4 मैगजीन और 36 कारतूस बरामद हुए।
  • हरियाणा के तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं और अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
सिरोही/जोधपुर। राजस्थान के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की कथित साजिश का पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि दो शूटर सिरोही पहुंचे थे और उन्होंने लोढ़ा के फार्म हाउस के आसपास कई दिनों तक रेकी की थी। बाद में दोनों जोधपुर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा और राजिंदर उर्फ बिल्ला हैं। दोनों पर पहले से ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

फार्म हाउस की कई दिनों तक रेकी

जांच में सामने आया कि दोनों शूटर सिरोही पहुंचे और संयम लोढ़ा के फार्म हाउस की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार उन्होंने फार्म हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास की स्थिति और लोढ़ा की आवाजाही से जुड़ी जानकारी जुटाई।

इसी दौरान फार्म हाउस पर पार्षदों की बाड़ाबंदी और समर्थकों की भीड़ थी। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण शूटरों को कथित वारदात के लिए मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और सिरोही से जोधपुर की तरफ चले गए।

जोधपुर में पुलिस ने दबोचा

सिरोही से निकलने के बाद दोनों जोधपुर पहुंचे और एक होटल में ठहरे। जांच एजेंसियों को उनके बारे में इनपुट मिला, जिसके बाद एजीटीएफ और जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों के पास से पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की तस्वीरें भी मिली हैं। इस आधार पर जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उन्हें किसने जानकारी उपलब्ध कराई और इस पूरी साजिश के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पाली में छिपाकर रखे थे विदेशी हथियार

पूछताछ के बाद पुलिस को पाली जिले में छिपाए गए हथियारों की जानकारी मिली। टीम ने ढोला गांव के पास हाईवे से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में कपड़े के थैले में रखे हथियार बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक बरामद हथियारों में तुर्की मेड जिगाना पिस्टल, ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक पिस्टल, 4 मैगजीन और 36 जिंदा कारतूस शामिल हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ये हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल किस वारदात के लिए किया जाना था।

हरियाणा कनेक्शन भी सामने आया

जांच में हरियाणा के एक संदिग्ध व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति ने शूटरों की स्थानीय स्तर पर मदद की और उनके लिए एक बाइक की व्यवस्था की थी।

इसके अलावा एजीटीएफ ने हरियाणा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे शूटरों को रेकी और दूसरी मदद उपलब्ध कराने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां 7-8 अन्य संदिग्धों पर भी नजर रख रही हैं।

होटल में फर्जी पहचान से ठहरने की बात

जांच के मुताबिक दोनों शूटरों ने सिरोही के अरावली क्षेत्र के पास एक होटल में करीब 14 घंटे बिताए थे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने वहांफर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कमरा लिया था।

पुलिस ने होटल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की तस्दीक की और वहां मौजूद रिकॉर्ड व अन्य जानकारी जुटाई।

आखिर संयम लोढ़ा को क्यों बनाया गया निशाना?

यह इस पूरे मामले का सबसे अहम सवाल है। पूछताछ में शूटरों ने कथित तौर पर पारिवारिक या वैचारिक मतभेद से जुड़ी वजह बताई है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि यह शुरुआती बयान है और अभी जांच पूरी नहीं हुई है।

एजीटीएफ इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस साजिश के पीछे किसी स्थानीय व्यक्ति ने गैंग को जानकारी या मदद तो नहीं दी थी। रंगदारी और क्षेत्र में गैंग का दबदबा बनाने जैसे एंगल से भी जांच की जा रही है।

पूर्व विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई

शूटरों के पास संयम लोढ़ा की तस्वीरें मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले में साजिश से जुड़े लोगों, हथियारों की सप्लाई और स्थानीय मददगारों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन और जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया मामले की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-

RCA चुनाव में नामांकन शुरू: पहली बार महिला ने भरा पर्चा, अध्यक्ष पद पर नेता पुत्रों की नजर

RCA चुनाव: वोटर लिस्ट में मंत्री, विधायक और नेता पुत्रों के नाम

RCA चुनाव बने राजस्थान के खिलाड़ियों की टेंशन, सिर्फ 10 दिन में होगा चार टीमों का गठन

RCA चुनाव से पहले ललित मोदी की सलाह- राजस्थान क्रिकेट की पहचान खिलाड़ियों से हो



Tags:
  • राजस्थान
  • आधार कार्ड
  • पूर्व विधायक
  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...