स्कूलों की आउटडोर गतिविधियों पर रोक, प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

Ashish Bhardwaj | Apr 30, 2026, 19:54 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन जारी की है।

News In Short

  • राजस्थान में गर्मी को देखते हुए स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया।
  • विद्यार्थियों को सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
  • स्कूलों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था और प्राथमिक उपचार किट रखने का निर्देश दिया गया है।
  • परिवहन में राहत के लिए स्कूल बसों में अधिक बच्चों को बैठाने पर रोक लगाई गई है।
  • स्कूल यूनिफॉर्म में ढील, छात्र-छात्राओं को हल्के और सूती कपड़े पहनने की अनुमति दी।

News In Detail

राजस्थान में प्रचंड गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों में किसी भी प्रकार की आउटडोर गतिविधियां नहीं होंगी। इस बार में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगी। गर्मी से बचाव के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।



आउटडोर गतिविधियों पर रोक

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार भीषण गर्मी के दौरान स्कूलों में किसी भी प्रकार की आउटडोर खेल गतिविधियां, ड्रिल या कैंप आयोजित नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा प्रार्थना सभा को खुले मैदान के बजाय छायादार स्थानों या कक्षाओं में कम समय के लिए आयोजित किया जाएगा। इन निर्देशों का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।



पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में शुद्ध और ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वाटर कूलर, मटके या अन्य उपयुक्त साधनों का उपयोग करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी स्कूलों में फर्स्ट एड किट, ओआरएस और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखने को अनिवार्य किया गया है।



परिवहन और यूनिफॉर्म में राहत

गर्मियों के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूल बसों और वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रोक लगा दी है। स्कूल वाहनों में पीने के पानी और फर्स्ट एड किट की उपलब्धता भी अनिवार्य होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को टोपी, गमछा और पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी गई है। यूनिफॉर्म में भी ढील दी गई है, ताकि छात्र सूती, हल्के और आरामदायक कपड़े पहन सकें। चमड़े के जूतों के स्थान पर अब कैनवास या कपड़े के जूते पहनने की अनुमति दी गई है।



कक्षाओं और छात्रावासों में विशेष इंतजाम

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी कक्षाओं में पंखों की कार्यशीलता सुनिश्चित करें और कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें। आवश्यकतानुसार वैकल्पिक बिजली व्यवस्था भी की जाएगी। छात्रावासों में पानी, बिजली, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खेलकूद गतिविधियां अब केवल शाम के समय आयोजित की जाएंगी।



अभिभावकों और विद्यार्थियों को जागरूक करना

शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC), एसडीएमसी, और पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों और विद्यार्थियों को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इन निर्देशों की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिए है।



ये भी पढे़:-

आईएएस पुरुषोत्तम शर्मा से छीना परिवहन आयुक्त का काम, हाई कोर्ट ने यह कारण बताते हुए लगाई रोक



जंगल की बेशकीमती जमीन को लगा दिया ठिकाना, गुपचुप में दूसरी तहसील में करा ली रजिस्ट्री



एसओजी ने स्कूल लेक्चरर को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से हथिया ली नौकरी



पूर्व आईएएस पंवार के नेतृत्व में बनी समिति का कार्यकाल बढ़ा, अब सितंबर 2026 तक करेगी काम



Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • निजी स्कूल
  • स्कूल प्रबंधन
  • माध्यमिक शिक्षा निदेशालय