पूर्व आईएएस पंवार के नेतृत्व में बनी समिति का कार्यकाल बढ़ा, अब सितंबर 2026 तक करेगी काम
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति का कार्यकाल सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में बनी इसी समिति की सिफारिश पर ही गहलोत राज में बने 9 जिले और तीन संभाग निरस्त कर दिए गए थे।
News In Short
- प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति का कार्यकाल बढ़ा।
- पिछले साल अप्रैल में बनी यह समिति अब सितंबर तक करेगी काम।
- समिति का गठन प्रशासनिक राजस्व इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर किया था।
- इस समिति की सिफारिश पर ही गहलोत राज में बने 9 जिले निरस्त कर दिए थे।
- इस समिति की कमान पूर्व आईएएस ललित के. पंवार के पास है।
News In Detail
कार्यकाल विस्तार की पृष्ठभूमि
रैशनलाइजेशन पर रहेगा विशेष जोर
आदेश के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और प्रशासनिक ढांचा अधिक सुव्यवस्थित और सुलभ हो सके। समिति यह देखेगी कि किस प्रकार विभिन्न विभागों के कार्यालयों का तालमेल राजस्व सीमाओं के साथ बेहतर बिठाया जा सकता है।
विभागों के बीच तालमेल जरूरी
सूत्रों का मानना है कि राजस्थान जैसे भौगोलिक रूप से बड़े राज्य में प्रशासनिक इकाइयों का समय-समय पर पुनर्गठन और उनका 'रैशनलाइजेशन' अत्यंत आवश्यक है। पिछले कुछ वर्षों में नए जिलों और संभागों के गठन के बाद अब विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बिठाना सरकार की प्राथमिकता है। यह समिति अपनी रिपोर्ट के माध्यम से शासन को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
पंवार की रिपोर्ट पर 9 जिले निरस्त हुए
यह कमेटी पूर्व आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में गठित हुई थी। इस कमेटी ने गहलोत सरकार में बनाए जिलों को रिव्यू करके अपनी रिपोर्ट भजनलाल सरकार को सौंपी। इस रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार मंत्रिमंडलीय उप समिति ने कई जिले हटाने की सिफारिश की। बाद में भाजपा सरकार ने 3 संभाग और 9 जिलों को निरस्त कर दिया था।
भाजपा में आ चुके हैं पंवार
ये भी पढे़:-
जनसुनवाई में अफरा-तफरी, अधिकारी-कर्मचारियों ने भाजपा विधायक पर चलाए लात-घूंसे, लोगों ने किया बीच-बचाव
बाघ-बघेरे और अन्य वन्यजीवों की गणना के समय में बड़ा बदलाव, प्रचंड गर्मी के कारण अब शाम से शुरू होगा वॉटर होल सर्वे
राजस्थान पुलिस की नई पहल, अब परिवादी के सामने ही शिकायत होगी ऑनलाइन अपलोड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari