जनसुनवाई में अफरा-तफरी, अधिकारी-कर्मचारियों ने भाजपा विधायक पर चलाए लात-घूंसे, लोगों ने किया बीच-बचाव

Mukesh Sharma | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-04-30T151404.094
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को भाजपा विधायक जयदीप बिहानी जनसुनवाई में आए अफसर और कर्मचारियों से उलझ गए। स्थिति इतनी उग्र हुई कि अफसर और कर्मचारियों ने विधायक पर लात—घूंसे चलाए।

News In Short

  • श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जनसुनवाई में आए अफसर और कर्मचारियों से उलझ गए।
  • स्थिति इतनी गंभीर हुई कि अफसर और कर्मचारियों ने विधायक पर लात-घूंसे चलाए।
  • इस मारपीट में विधायक जयदीप बिहानी की आंख के नीचे गंभीर चोट आई हैं।
  • जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को कराया शांत।
  • विधायक की शिकायत पर आई पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में।

News In Detail

Sriganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को जनता की समस्याओं का समाधान करने बैठे भाजपा विधायक जयदीप बिहानी वहां आए अधिकारियों से उलझ गए। मामला इतना बढ़ा कि आरयूआईडीपी और एलएनटी के कर्मचारी-अधिकारियों ने विधायक बिहानी पर लात-घूंसे चलाए। इसमें विधायक की आंख के नीचे गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

​आखिर क्यों भड़का विवाद?

श्रीगंगानगर में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। करनपुर रोड और पुरानी आबादी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में बूंद-बूंद पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। इसी संकट के समाधान के लिए विधायक जयदीप बिहानी ने आरयूआईडीपी और एलएनटी कंपनी के अधिकारियों को अपने कार्यालय में जनसुनवाई के लिए बुलाया था।

विधायक का आरोप है कि अधिकारी पिछले कई दिनों से फोन पर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। जब वे कार्यालय पहुंचे, तो विधायक ने उनसे 550 करोड़ रुपये की जल योजना में हो रही देरी और जनता की परेशानी पर कड़ाई से सवाल पूछे। इसी बहस के दौरान अधिकारियों ने अपना आपा खो दिया और अचानक विधायक पर लात-घूंसे चला दिए।

​हमले का घटनाक्रम: आँखों देखी

प्रत्यक्षदर्शियों और विधायक के अनुसार जब पेयजल व्यवस्था में लापरवाही को लेकर जवाब-तलबी की जा रही थी, तब वहां मौजूद आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता और एलएनटी के कर्मचारी तैश में आ गए। उन्होंने और उनके साथ कर्मचारियों ने विधायक बिहानी के चेहरे पर घूंसे मारे।

हमले के कारण विधायक की आंख के निचले हिस्से में चोट लगी और सूजन आ गई। ​मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और अधिकारियों को काबू में किया। दूसरे पक्ष का कहना है कि भाजपा विधायक ने उनसे बदतमीजी की और उनसे उलझ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। विधायक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जी जा रही है।

​550 करोड़ की योजना और अधूरी प्यास

​विधायक जयदीप बिहानी ने इस घटना के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शहर में जल योजना का काम अपनी समय सीमा पार कर चुका है, लेकिन अधिकारी काम पूरा करने के बजाय बदतमीजी पर उतारू हैं। उन्होंने कहा, करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जनता प्यासी है। अधिकारियों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह हमला केवल मुझ पर नहीं, बल्कि श्रीगंगानगर की जनता की आवाज पर है। कुछ लोगों ने इस विवाद के पीछे कमीशनबाजी वजह बताई है।

विधायक भेजेंगे रिपोर्ट

विधायक ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव को भेजने का निर्णय लिया है।
​
घटना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधायक कार्यालय और थाने पर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने दोषी अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने और जेल भेजने की मांग की है। पुलिस अब कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमले की वास्तविक कड़ियों को जोड़ा जा सके।

ये भी पढे़:-

बाघ-बघेरे और अन्य वन्यजीवों की गणना के समय में बड़ा बदलाव, प्रचंड गर्मी के कारण अब शाम से शुरू होगा वॉटर होल सर्वे

राजस्थान पुलिस की नई पहल, अब परिवादी के सामने ही शिकायत होगी ऑनलाइन अपलोड

बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचने वाले आदिवासी की मदद में आगे आए मंत्री किरोड़ीलाल, बोले-एक महीने की सैलरी देंगे

आबरा का डाबरा गिली-गिली छू, 50 गार्डों के पहरे से नन्हा गोडावण चंपत

Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • श्रीगंगानगर
  • भाजपा विधायक जयदीप बिहानी
  • पेयजल आपूर्ति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर