छात्रसंघ चुनाव की लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंची, कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय को किया तलब

Amit Baijnath Garg | Jul 29, 2025, 16:03 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान विश्वविद्यालय के एमए के छात्र जय राव ने दायर की थी याचिका। राजस्थान हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने पर एक अगस्त तक जवाब देने को कहा।

राजस्थान हाई कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने पर राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से एक अगस्त तक जवाब मांगा है। जस्टिस अनूप ढंड ने यह अंतरिम आदेश राजस्थान विश्वविद्यालय के एमए के छात्र जय राव की याचिका पर दिए।



राव के एडवोकेट शांतनु पारीक ने कोर्ट को बताया कि विश्वविद्यालय के हर छात्र को अपना प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार है। अपने प्रतिनिधि के माध्यम से ही विद्यार्थियों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी केरल विश्वविद्यालय के मामले में इसे मूलभूत अधिकार माना है।



यह खबरें भी पढ़ें...



सुप्रीम कोर्ट ने 53 वर्षीय दोषी को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला पलटा



राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से



राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल



राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी डॉक्टर को दी चुनाव लड़ने की अनुमति, हारने पर फिर ज्वाइन कर सकेंगे ड्यूटी



नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान

विश्वविद्यालय ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर एक कोड ऑफ कंडक्ट बना रखा है। यदि उसकी अवहेलना होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को नहीं मान रहा।



याचिका में कहा गया कि कमेटी की सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बावजूद राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है। क्या विश्वविद्यालय तय समय में चुनाव करा पाएगा?



FAQ

  1. 1. राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं?
    राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन नहीं किया और चुनाव की अधिसूचना अब तक जारी नहीं की है।
  2. 2. हाई कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय को क्या आदेश दिया है?
    हाई कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय को एक अगस्त तक जवाब देने का आदेश दिया है, जिसमें छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने पर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही गई है।
  3. 3. लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का क्या महत्व है?
    लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत हर साल छात्रसंघ चुनाव कराने की आवश्यकता है, ताकि छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मूलभूत अधिकार प्राप्त हो। सुप्रीम कोर्ट ने इन सिफारिशों को मंजूरी दी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान विश्वविद्यालय
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • छात्रसंघ चुनाव
  • लिंगदोह कमेटी
  • छात्र का अधिकार
  • क्या विश्वविद्यालय तय समय में चुनाव करा पाएगा