राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
rajasthan high court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट को 7 नए न्यायाधीश मिले हैं, जिनमें 6 वकील कोटे से और 1 न्यायिक अधिकारी कोटे से हैं। यह नियुक्ति मुकदमों के जल्द निपटारे में मदद करेगी।

राजस्थान हाई कोर्ट को 7 नए न्यायाधीश और मिल गए हैं। इसके चलते अब हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। सात नए न्यायाधीशों में से छह एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक अधिकारी कोटे से जज बने हैं।

वकील कोटे से जज बनने वाले संदीप तनेजा, बलजिंदर सिंह, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया और अनुरूप सिंघी है, जबकि न्यायिक अधिकारी कोटे से संगीता शर्मा को हाई कोर्ट जज नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार सुबह नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। सात में से संदीप तनेजा को हाई कोर्ट का स्थाई जज और शेष छह को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता तनेजा संदीप तनेजा वर्तमान में राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता के तौर पर जयपुर बेंच में कार्यरत हैं। बिपिन गुप्ता, रवि चिरानिया और अनुरूप सिंघी भी जयपुर पीठ में ही वकालत करते हैं, जबकि बलजिंदर सिंह व संजीत पुरोहित हाई कोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ में प्रैक्टिस करते हैं। न्यायिक अधिकारी संगीता शर्मा फिलहाल अजमेर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत हैं।
यह खबर भी देखें...

राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त पर लगे गंभीर आरोप: राजभवन पहुंची शिकायत, पद से हटाने की गुहार

राजस्थान में निजी स्कूलों का प्रवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा, शिक्षा विभाग ने भी साधी चुप्पी

राजस्थान में जल्द बढ़ाए जा सकते हैं बिजली के दाम, डिस्कॉम की करंट देने की तैयारी

साल 2025 बेहद अच्छा साबित हुआ

राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 50 है और हाईकोर्ट को इस साल अब तक करीब 15 जज मिल चुके हैं। जनवरी, 2025 में तीन, फरवरी माह में एक और मार्च माह में हाई कोर्ट जज के तौर पर चार नियुक्ति हुई हैं। हाई कोर्ट में करीब 6 लाख 60 हजार मुकदमे लंबित चल रहे हैं। सात नए न्यायाधीश नियुक्ति के बाद मुकदमों के निपटारे की रफ्तार में तेजी आएगी।

FAQ

  1. 1. राजस्थान हाई कोर्ट में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति कब हुई?
    राजस्थान हाई कोर्ट में 7 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति 2025 में हुई, जिसमें 6 वकील कोटे से और 1 न्यायिक अधिकारी कोटे से थे।
  2. 2. वकील कोटे से कौन-कौन से न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं?
    वकील कोटे से संदीप तनेजा, बलजिंदर सिंह, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया और अनुरूप सिंघी को न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया।
  3. 3. संगीता शर्मा को किस कोटे से हाई कोर्ट जज नियुक्त किया गया?
    संगीता शर्मा को न्यायिक अधिकारी कोटे से राजस्थान हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • न्यायाधीश नियुक्ति
  • न्यायिक अधिकारी
  • मुकदमे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर