कर्मचारी ने नहीं भरा क्रेडिट कार्ड बिल, वाइस चांसलर को धमकी देने लगे रिकवरी एजेंट

Jageshwar prasad | May 19, 2026, 11:02 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर अल्पना कटेजा को फोन पर धमकी देने का एक मामला सामने आया है। एक कर्मचारी द्वारा क्रेडिट कार्ड बिल न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने सीधे वाइस चांसलर को धमकी दी। जिसके बाद गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

News In Short

  • एक कर्मचारी का बकाया वसूलने के लिए रिकवरी एजेंटों ने VC को कॉल कर धमकाया।
  • वाइस चांसलर ने अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना को लेकर दर्ज करवाई रपोर्ट।
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी के कर्मचारी धरम गुर्जर के क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल का है मामला।
  • धरम गुर्जर ने क्रेडिट कार्ड लेने के दौरान कुलगुरु का रेफरेंस डाल दिया था।
  • कर्मचारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News In Detail

जयपुर के शिक्षा जगत और प्रशासनिक हलकों में उस समय सनसनी फैल गई, जब देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक राजस्थान यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर को ही लोन रिकवरी एजेंटों द्वारा धमकाए जाने की बात सामने आई। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के रिकवरी एजेंटों द्वारा आम जनता को प्रताड़ित करने के मामले तो रोज आते हैं, लेकिन इस बार इन एजेंटों ने एक यूनिवर्सिटी की सर्वोच्च अधिकारी को ही धमका डाला।



कर्मचारी के कर्ज की सजा कुलगुरु को

यह पूरा अजीबोगरीब मामला राजस्थान यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी धरम गुर्जर से जुड़ा है। धरम ने करीब पांच साल पहले एक वित्तीय संस्थान का क्रेडिट कार्ड लिया था। करीब 5-6 महीने पहले उन्होंने अपनी जरूरतों के लिए इस कार्ड से लगभग 70 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन किया था।



पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से धरम इस राशि का समय पर भुगतान नहीं कर सके। तय समय सीमा बीतने के बाद वित्तीय कंपनी ने इस पर पेनल्टी, ब्याज और अन्य चार्ज जोड़ दिए, जिससे 70 हजार का यह मूल कर्ज बढ़कर सीधे 1.34 लाख रुपए हो गया।



एजेंटों ने पार की मर्यादा

बकाया राशि इतनी ज्यादा बढ़ने के बाद कंपनी के रिकवरी एजेंट लगातार कर्मचारी धरम गुर्जर को फोन कर रहे थे। धरम ने एजेंटों के सामने अपनी मजबूरी रखते हुए कहा कि वे इतनी बड़ी रकम एक साथ नहीं दे सकते, इसलिए वे इसे आसान किश्तों में चुकाने के लिए तैयार हैं।



लेकिन एजेंटों एजेंटों ने सीधे राजस्थान यूनिवर्सिटी की वीसी प्रोफेसर अल्पना कटेजा का नंबर निकाला और उन्हें कॉल करना शुरू कर दिया। कॉल पर एजेंटों ने बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कर्मचारी का बिल न चुकाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं।



गांधी नगर थाने पहुंची वाइस चांसलर

धमकी के बाद वाइस चांसलर ने जयपुर के गांधी नगर थाने में आरोपी रिकवरी एजेंटों और संबंधित क्रेडिट कार्ड कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब गांधी नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कर्मचारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।



अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

राजस्थान यूनिवर्सिटी की किस अधिकारी को क्रेडिट कार्ड एजेंटों ने धमकी दी है?

यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर अल्पना कटेजा को रिकवरी एजेंटों ने फोन पर धमकी दी है।



पूरा विवाद कितने रुपए के क्रेडिट कार्ड बकाए को लेकर शुरू हुआ था?

यूनिवर्सिटी के कर्मचारी धरम गुर्जर ने कार्ड से करीब 70 हजार रुपए खर्च किए थे, जो पेनल्टी और ब्याज जुड़ने के बाद बढ़कर 1.34 लाख रुपए हो गया था।



इस मामले में आगे क्या हुआ?

वाइस चांसलर ने जयपुर के गांधी नगर थाने में आरोपी रिकवरी एजेंटों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है।



ये भी पढ़ें:-

राजस्थान हाई कोर्ट: शादी से राज्य बदलने पर महिलाओं को EWS लाभ से नहीं कर सकते वंचित



राजस्थान विधानसभा ने लॉन्च किया नया LOGO, असेंबली ने पूरे किए 75 साल



रीको के इस फैसले ने बदल दिए इंडस्ट्रियल प्लॉट के नियम, इन गतिविधियों पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क



दूल्हा रहेगा क्लीन शेव, अफीम-शराब परोसी तो शादी से भूखे लौटेंगे मेहमान, गुर्जर पंच पटेलों का बड़ा फैसला



Tags:
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • वाइस चांसलर
  • अभद्र भाषा
  • रिकवरी एजेंट
  • वीसी प्रोफेसर अल्पना कटेजा