रीको के इस फैसले ने बदल दिए इंडस्ट्रियल प्लॉट के नियम, इन गतिविधियों पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

Ashish Bhardwaj | May 18, 2026, 19:43 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-18T194045.872
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में इंडस्ट्रियल प्लॉट पर लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस गतिविधियों के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। पुराने नियमों में भी कुछ बदलाव किये गए हैं।

News In Short

  • इंडस्ट्रियल प्लॉट्स पर लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस गतिविधियों के लिए नए नियम लागू।
  • इंडस्ट्रियल प्लॉट्स में लॉजिस्टिक्स/वेयरहाउस शुरू करने पर अनुमति शुल्क देना होगा।
  • 31 जुलाई 2026 तक आवेदन करने वालों को विशेष राहत मिलेगी।
  • पुराने मामलों पर नए नियमों का असर नहीं पड़ेगा।
  • राजस्थान में ये नियम एक अगस्त से लागू किए जाएंगे।

News In Detail

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने इंडस्ट्रियल प्लॉट्स पर लॉजिस्टिक्स (Logistics) और वेयरहाउस (Warehouse) गतिविधियों के लिए नए नियम लागू किए हैं। रीको बोर्ड की 24 अप्रैल 2026 की बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस पर अब आदेश जारी किया गया है। अब इंडस्ट्रियल प्लॉट पर लॉजिस्टिक्स या वेयरहाउस गतिविधि शुरू करने के लिए अलग से अनुमति शुल्क देना होगा।

नए शुल्क का ढांचा

नए नियमों के अनुसार जिस इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट स्थित है, वहां की वर्तमान जमीन दर के आधार पर अनुमति शुल्क लिया जाएगा। शुल्क का निर्धारण एरिया की तय दर का आधा हिस्सा (0.50 Times Rate) के रूप में किया जाएगा।

इसका मतलब है कि किसी औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रियल गतिविधि को लॉजिस्टिक्स या वेयरहाउस में बदलने पर निर्धारित जमीन दर का 0.50 गुना शुल्क देना होगा।

विशेष राहत योजना

रीको ने एक विशेष राहत योजना (स्पेशल रिलीफ स्कीम) भी लागू की है। जो लोग 31 जुलाई 2026 तक लॉजिस्टिक्स या वेयरहाउस गतिविधि के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इससे पहले से लॉजिस्टिक्स उपयोग कर रहे कई उद्योगों को राहत मिलने की संभावना है।

31 जुलाई के बाद शुल्क में वृद्धि

आदेश में कहा गया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद आवेदन करने वालों को सामान्य अनुमति शुल्क के साथ अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अर्थात बाद में आवेदन करने पर कुल खर्च बढ़ जाएगा।

पुराने मामलों पर असर नहीं

रीको (RIICO) ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को पहले ही इंडस्ट्रियल गतिविधि से वेयरहाउस या लॉजिस्टिक्स गतिविधि की अंतिम अनुमति मिल चुकी है, उनके मामलों को दोबारा नहीं खोला जाएगा। बाकी सभी नियम पहले जारी आदेश के अनुसार ही लागू रहेंगे।

नियमों से लाभ

इंडस्ट्रियल एरिया में निवेश में पारदर्शिता बढ़ेगी। नए उद्योग लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस सुविधाओं के लिए स्पष्ट शुल्क योजना जान पाएंगे। आवेदन समय पर करने पर अतिरिक्त शुल्क से बचाव होगा।

ये भी पढे़:-

दूल्हा रहेगा क्लीन शेव, अफीम-शराब परोसी तो शादी से भूखे लौटेंगे मेहमान, गुर्जर पंच पटेलों का बड़ा फैसला

जयपुर में 2200 करोड़ की जमीन पर बुलडोजर का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

जयपुर में खुला हजारों साल पुरानी वस्तुओं का हाईटेक संसार, इसे देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित

राजस्थान में RGHS व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, पुराने मोड पर चलाने से हो रहा नुकसान

Tags:
  • Warehouse
  • इंडस्ट्रियल एरिया
  • logistics
  • रीको
  • RIICO
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच