राजस्थान VDO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें क्या रही कट ऑफ
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षाका फाइनल रिजल्ट जारी।
- 850 पदों के लिए 5 लाख 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हुए थे शामिल।
- चयन बोर्ड ने देर रात जारी की अंतिम मेरिट लिस्ट, सामान्य की कटऑफ 169.38।
- RSSB अध्यक्ष आलोक राज बोले- पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई भर्ती।
- दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को भेजी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB (Rajasthan Staff Selection Board) ने ग्राम विकास अधिकारी यानी VDO (Village Development Officer) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया।
850 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 5 लाख 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर विभाग को भेज दी गई है। सामान्य वर्ग की कटऑफ 169.38 अंक रही।
कब-कब हुई पूरी प्रक्रिया
VDO भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2025 को करीब 2300 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन यानी DV (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंततः फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
कैटेगरी वाइज कटऑफ
सामान्य यानी General वर्ग की कटऑफ 169.38 अंक, EWS की 164.92 अंक, OBC की 167.64 अंक, MBC की 161.95 अंक, SC की 155.70 अंक और ST की कटऑफ 151.90 अंक रही।
कैसे चेक करें रिजल्ट
आरएसएसबीकी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर कैंडिडेट्स कॉर्नर सेक्शन पर क्लिक करें, फिर Results पर जाएं। वहां VDO Recruitment Result 2025 पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर चेक करें।
RSSB अध्यक्ष ने क्या कहा?
RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से पूरी की गई है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर पदों की संख्या के अनुपात में दोगुने से ज्यादा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था।
सभी प्रमाण-पत्रों और पात्रता की जांच के बाद अंतिम मेरिट तैयार कर विभाग को चयनित उम्मीदवारों की सूची भेजी गई है। अंतिम चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर संबंधित विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
RSSB जारी करेगा PTI भर्ती नोटिफिकेशन, जून अंत तक शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू
RSSB ने की इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं
Rajasthan VDO Answer Key 2025 आज हो सकती है जारी, यहां जानें चेक करने का आसान तरीका