Rajasthan VDO Answer Key 2025 आज हो सकती है जारी, यहां जानें चेक करने का आसान तरीका

राजस्थान VDO भर्ती 2025 की आंसर-की आज 12 नवंबर को आ सकती है। RSSB ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 5.12 लाख से ज्यादा छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। यहां आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका यहां जानें।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
RSSB
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 की खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बड़ा अपडेट दिया है। RSSB ने आंसर-की जारी करने की तैयारी कर ली है।

VDO भर्ती की आंसर-की आज यानी 12 नवंबर को जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि बोर्ड देर शाम को इसे जारी कर देगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से एक लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक से सभी अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

RSSB चेयरमैन ने दी जानकारी

Rajasthan VDO Answer Key को लेकर जानकारी मिली है। यह जानकारी RSSB चैयरमैन ने खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया है। जिससे यह पुष्टि हो गई है। कि रिजल्ट अब जल्द ही आएगा।

VDO परीक्षा कब हुई थी

राजस्थान VDO भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को हुआ था। इस परीक्षा में लगभग 5.12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा कई सेंटर्स पर आयोजित हुई थी।

बोर्ड ने नियम बनाए थे। अगर कोई अभ्यर्थी पेपर में दिए गए 10 फीसदी से अधिक सवाल नहीं भरेगा। तो वह अपात्र हो जाएगा। पेपर में 5 गोले दिए गए थे। जवाब देने पर एक गोले को आवश्यक रूप से भरना था।

राजस्थान VDO उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के चेयरमैन आलोक राज ने एक महत्वपूर्ण जानकारी ट्वीट की है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 के लिए कुल 5 लाख 12 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

इन पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81% ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। राजस्थान VDO परीक्षा 2025 से संबंधित अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

डिस्क्रिप्शनजानकारी
भर्ती संगठन का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer - VDO)
कुल पद850 पद
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा तिथि2 नवम्बर 2025 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
सिटी स्लिप तिथि28 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड तिथि30 अक्टूबर 2025
उत्तर कुंजी तिथि12 नवम्बर 2025
नौकरी का स्थानराजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

VDO आंसर-की ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।

  • इसमें आपको Latest News सेक्शन को ढूंढना है।

  • यहां पर VDO Answer Key 2025 Download Link पर क्लिक करें।

  • VDO आंसर-की का PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।

  • आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

  • आप इस PDF को डाउनलोड करके रखें।

आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर-की आएगी

RSSB सबसे पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करता है। अभ्यर्थी इससे अपने उत्तरों का मिलान करते हैं। किसी उत्तर या सवाल में गलती हो सकती है।

तो उस पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। RSSB इन आपत्तियों को निपटाएगा। इसके बाद VDO भर्ती की फाइनल आंसर-की जारी होगी। फाइनल आंसर-की के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें....

CAT 2025 Admit Card आज जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड, एग्जाम पैटर्न समझें

UP NEET UG 2025: MBBS और BDS के लिए 200 सीटों पर काउंसलिंग शुरू, पूरा शेड्यूल देखें

इंडियन आर्मी भर्ती की क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा vdo Rajasthan VDO Answer Key rssb Rajasthan राजस्थान
Advertisment